---विज्ञापन---

इंग्लैंड दौरे के बीच 7 खिलाड़ियों को बाहर करने पर पाकिस्तानी कोच ने तोड़ी चुप्पी, कहा- PCB ने जब मुझे…

Pakistan Cricket Team: इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो टेस्ट हारने के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला करते हुए 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया था. साथ ही टीम के हेड कोच और बॉलिंग कोच को भी हटा दिया है. इस मामले पर अब कार्यवाहक कोच माइक हेसन बड़ा बयान दिया है.

---विज्ञापन---

Pakistan Cricket Team: पाकिस्तान क्रिकेट टीम में इस समय काफी उठापटक का मौहाल देखने को मिल रहा है. हाल ही में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने इंग्लैंड दौरे पर लगातार दो टेस्ट मैच में हारने के बाद टीम में बड़ा बदलाव किया था. पाकिस्तान ने बड़ा फैसला करते हुए दौरे के बीच 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया. इसके अलावा, पीसीबी ने टेस्ट टीम के हेड कोच सरफराज अहमद और बॉलिंग कोच उमर गुल को भी उनके पद से हटा दिया.

बोर्ड ने सरफराज की जगह पाकिस्तान के लिमिटेड ओवर्स के हेड कोच माइक हेसन को टेस्ट टीम का कार्यवाहक कोच नियुक्त किया. अब हेसन इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में पाकिस्तानी टीम के हेड कोच की भूमिका निभाएंगे. इसी बीच हेसन ने 7 खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

---विज्ञापन---

माइक हसेन ने PCB के फैसले झाड़ा अपना पल्ला

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 9 सितंबर से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा. इससे पहले कार्यवाहक कोच माइक हेसन टीम के साथ जुड़ गए हैं. न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, हसेन ने 4 सितंबर को हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि, “जब PCB ने मुझे आखिरी टेस्ट के लिए कोच की जिम्मेदारी संभालने का आदेश दिया तो उस समय तक रिजवान, सलमान आगा और इमाम उल हक इन तीनों ही खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया गया था. इसलिए मुझे सच में इस मामले को लेकर कुछ भी नहीं पता.”

उन्होंने आगे कहा, “लाहौर में हमारा पहले से ही एक लिमिटेड ओवर्स टीम का कैंप चल रहा था. मैं जापान से लौटा ही था, जहां एशियन गेम्स होंगे और इसके बाद मुझे टेस्ट टीम को मैनेज करने के लिए कहा गया. मैंने टीम में बैलेंस लाने के लिए कुछ बदलाव करने का फैसला किया है और मैं ऐसा गेंदबाजी आक्रमण चाहता हूं जिसमें विविधता हो और जिसमें कुछ ऑलराउंडर हों.”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- VIDEO: आकिब नबी ने काउंटी चैंपियनशिप डेब्यू पर बल्ले से बिखेरा जलवा, अहम मौके पर छक्का लगाकर किया हैरान

इमाम-उल-हक और रिजवान के भविष्य पर लटक रही तलवार

इमाम-उल-हक और मोहम्मद रिजवान उन 7 पाकिस्तानी खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्हें पीसीबी ने वापस बुला लिया था. इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में इमाम-उल-हक दोनों पारियों में बल्लेबाजी करने नहीं उतरे थे. इमाम को मैच के पहले दिन के खेल के दौरान पिंडली में चोट लगी थी. हालांकि, इमाम पर फेक इंजरी के आरोप लग रहे हैं और उनकी काफी आलोचना हो रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उनकी चोट की चांज की जाएगी और आरोप सही साबित होने पर उन्हें 2 साल के लिए बैन भी किया जा सकता है.

वहीं, मोहम्मद रिजवान इंग्लैंड के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों में काफी शर्मनाक प्रदर्शन किया, जिसके बाद पीसीबी ने उन्हें वापस घर बुलाने का फैसला लिया. रिजवान के करियर पर लगभग खत्म मानी जा रही है. इसके अलावा, पाकिस्तानी बोर्ड ने टीम में बड़े बदलाव करने के लिए सफाई अभियान की भी शुरुआत कर दी है, जिसमें पाकिस्तान के चीफ सिलेक्टर आकिब जावेद की कुर्सी भी खतरे में बताई जा रही है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- श्रीलंका के बाद मानव सुथार ने अब इंग्लैंड में कर दिया बड़ा कमाल, शानदार प्रदर्शन से टीम को दिलाई जीत

First published on: Sep 05, 2026 04:17 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola