शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह ने खतरनाक बल्लेबाजी से लूटा मेला, भारतीय चयनकर्ताओं को दिया करारा जवाब

शेर-ए-पंजाब टी20 में प्रभसिमरन सिंह ने अपनी बल्लेबाजी से कोहराम मचाया हुआ है. उन्होंने धमाकेदार अंदाज में दो शतक जड़ दिए हैं. भारतीय चयनकर्ताओं को उन्होंने अपनी बैटिंग से मुंहतोड़ जवाब दिया है.

Prabhsimran Singh

प्रभसिमरन सिंह ने बल्लेबाजी से जीता दिल (Image: Instagram/prabhsimran_84)

Prabhsimran Singh: 13 सितंबर से भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेले जाने वाली है. सभी इसका इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में भारतीय टीम का चयन भी हुआ है. टीम में कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है. जिम्बाब्वे दौरे पर गए कई खिलाड़ियों को जगह नहीं दी गई है, जिसमें से एक प्रभसिमरन सिंह हैं. प्रभसिमरन अब इसका गुस्सा शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में निकाल रहे हैं. उन्होंने खतरनाक बल्लेबाजी से सलेक्टर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है. गेंदबाजों के लिए वो काल बने हुए हैं.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह की आतिशी बल्लेबाजी

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग के 9वें मैच में जालंधर वारियर्स का सामना लुधियाना लायंस से हुआ था. जालंधर वारियर्स की तरफ से प्रभसिमरन ने 39 गेंदों में ताबड़तोड़ 90 रनों की पारी खेली. वो शतक बनाने से चूक गए. अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 6 सिक्स लगाए. प्रभसिमरन की बल्लेबाजी उनकी टीम के लिए काम आई. जालंधर वारियर्स ने लुधियाना लायंस को 7 विकेट से मात दी. लुधियाना ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 167 रनों का स्कोर बनाया था. माधव सिंह पठानिया ने 72 रनों की पारी खेली. जालंधर की टीम ने सिर्फ 15.5 ओवर में ही 3 विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

विज्ञापन

प्रभसिमरन सिंह का जबरदस्त स्ट्राइक रेट

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग की शुरुआत से ही प्रभसिमरन सिंह बल्ले से आग उगल रहे हैं. वो चार मैचों में 2 शतक और 2 अर्धशतक लगा चुके हैं. पहले मुकाबले में उन्होंने फाजिल्का फाल्कन्स की धज्जियां उड़ाई थीं. प्रभसिमरन ने 42 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली थी. दूसरे मैच में अमृतसर के खिलाफ उन्होंने 47 गेंदों में 125 रन जड़े. भटिंडा रॉयल्स के खिलाफ प्रभसिमरन ने 110 रनों की धुआंधार पारी खेलाी.

विज्ञापन

प्रभसिमरन अभी तक 4 पारियों में 401 रन बना चुके हैं. उनका औसत 200.50 का रहा. उन्होंने 217.93 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है. अभी तक वो 25 छक्के और 39 चौके लगा चुके हैं. प्रभसिमरन ने अपनी खतरनाक फॉर्म से सलेक्टर्स को करारा जवाब दिया है. प्रभसिमरन का बल्ला इसी तरह चलता रहा तो फिर से उनकी टीम इंडिया में वापसी तय है. जालंधर वारियर्स को उन्होंने अभी तक अपनी बल्लेबाजी से बड़े मैचों में एकतरफा जीत दिलाई है. अब देखना होगा कि वो टीम को फाइनल में पहुंचा पाएंगे या नहीं.

ये भी पढ़ें: ‘मेरी पत्नी वैभव सूर्यवंशी की वजह से क्रिकेट देख रही’, पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा खुलासा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ