India vs England 5th Test Rohit Sharma: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की अक्सर मैच के दौरान स्टंप माइक से खिलाड़ियों को कुछ न कुछ बोलने की क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। जिसको लेकर अब रोहित शर्मा ने खुद खुलासा किया है कि वो ये सब जानबूझकर नहीं बोलते हैं। दरअसल इंग्लैंड के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के एक मैच में रोहित शर्मा की फील्डिंग करते वक्त सरफराज खान के ऊपर चिल्लाने की आवाज रिकॉर्ड हो गई थी। जो बाद में सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हुई।
दरअसल इंग्लैंड के साथ खेले गए एक टेस्ट मैच के दौरान जब सरफराज खान बल्लेबाज के सामने बिना हेलमेट के फील्डिंग कर रहे थे तब रोहित शर्मा ने अपने मुंबई वाले स्टाइल में सरफराज को बोला था कि हीरों नहीं बनने का। रोहित का ये मजाकिया अंदाज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ। रोहित शर्मा अक्सर मैदान पर खिलाड़ियों से लेकर कैमरा और अंपायर तक को ऐसी मजाकिया बात बोलते रहते हैं। जिससे दर्शकों का खूब मनोरंजन होता है।
रोहित शर्मा ने किया खुलासा
दरअसल छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ‘खेल महाकुंभ’ के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान रोहित शर्मा ने बताया कि स्लिप मेरी ऐसी कोई पसंदीदी लाइन नहीं है फील्डिंग करने के लिए और न ही मैं जानबूझकर ऐसा करता हूं। मैं कप्तान हूं, इसलिए मैं स्लिप में खड़ा होता हूं। स्लिप में खड़े होने से हमें पता चलता है कि किस फील्डर को कहां खड़ा करना है। इस दौरान मैं जब शॉर्ट-लेग और सिली पॉइंट पर विकेटकीपर और फील्डर्स से बात करता हूं और वह रिकॉर्ड हो जाता है।
बता दें, टेस्ट सीरीज के आखिरी मैच के लिए दोनों टीमें धर्मशाला पहुंच चुकी है। वहीं रोहित शर्मा छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से कार्यक्रम खत्म करने के बाद सीधे धर्मशाला पहुंचे। जहां भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का आखिरी मैच 7 मार्च से खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर सीरीज पर 4-1 से कब्जा करना चाहेगी। धर्मशाला टेस्ट मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में भी बदलाव देखने को मिल सकता है।
ये भी पढ़ें:- WPL 2024: महिला क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद, 35 साल की उम्र में शबनीम इस्माइल ने किया कारनामा
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला में इंग्लैंड की बैंड बजाएगा ये खिलाड़ी, मैदान पर है खास रिकॉर्ड
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: धर्मशाला का मौसम बन सकता है भारत की हार का कारण! इंग्लैंड के गेंदबाज बरपाएंगे कहर
संबंधित खबरें
11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
53 mins agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
1 hr agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
2 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
10 hrs agoRoman Reigns का WWE में साम्राज्य खतरे में पड़ा! खूंखार रेसलर ने ललकारा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
11 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
11 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
12 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
12 hrs agoICC Test Ranking: 10 साल बाद नंबर-1 बनी साउथ अफ्रीका, AUS को लगा झटका
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines