IND vs ENG: 'वह एक नए कप्तान...ये सीरीज', शुभमन गिल की कप्तानी पर दिग्गज कपिल देव का बड़ा बयान

India vs England: शुभमन गिल मैनचेस्टर टेस्ट की दूसरी पारी में कमाल की लय में दिखाई दे रहे हैं। वहीं टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव ने शुभमन गिल की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है।

shubman gill

shubman gill

विज्ञापन

India vs England 4th Test: शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया फिलहाल इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेल रही है। सीरीज में टीम इंडिया 1-2 से पीछे है और चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला जा रहा है। चौथे मैच में टीम इंडिया का जीत पाना काफी मुश्किल है, हालांकि भारत इस मैच को ड्रॉ करा सकता है। आज टीम इंडिया के लिए मैनचेस्टर टेस्ट का अहम दिन होने वाला है। गिल और केएल राहुल पर सभी की नजरें रहने वाली हैं। इस सीरीज को लेकर जब शुभमन गिल को टेस्ट टीम का नया कप्तान बनाया गया था तो काफी सवाल भी उठे थे। वहीं अब गिल की कप्तानी पर पूर्व भारतीय कप्तान कपिल देव का रिएक्शन भी सामने आया है।

गिल की कप्तानी पर क्या बोले कपिल देव?

न्यूज एजेंसी एएनआई से बातचीत करते हुए कपिल देव ने कहा “यह एक नई टीम है और उन्हें मौका मिल रहा है। आने वाले समय में ये लोग जीतेंगे। जब भी दुनिया में कोई नई टीम बनती है, तो उसे एडजस्ट होने में समय लगता है। वह एक नए कप्तान हैं और बहुत कुछ सीखेंगे। यह सीरीज सीखने वाला कदम होगा।” कपिल देव का मानना है कि शुभमन गिल इस सीरीज से काफी कुछ सीखने वाले हैं जो आगे चलकर उनकी कप्तानी को और ज्यादा बेहतर करेगा।

विज्ञापन

बल्लेबाजी में हिट शुभमन गिल

बल्लेबाज के लिहाज से शुभमन गिल के लिए ये सीरीज अभी तक कमाल की रही है। गिल इस सीरीज में सबसे ज्यादा कन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। अभी तक वे इस सीरीज में 697 रन बना चुके हैं। उनके बल्ले से अभी तक 2 शतक और एक दोहरा शतक देखने को मिला है। इसके अलावा सीरीज में गिल सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज भी हैं। उन्होंने इस सीरीज में 1000 से ज्यादा गेंदें खेल ली है।

मैनचेस्टर टेस्ट को चौथे दिन गिल ने बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक लगाया, हालांकि वे अब धीरे-धीरे शतक की तरफ बढ़ रहे हैं। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 2 विकेट खोकर 174 रन बना लिए थे। इस दौरान शुभमन गिल 78 और केएल राहुल 87 रन बनाकर नाबाद रहे।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ