IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट में इंजरी ने बढ़ाई टीम की टेंशन, ऋषभ पंत के बाद ये खिलाड़ी हुआ चोटिल

लॉर्ड्स टेस्ट के तीसरे दिन इंग्लैंड के स्पिन गेंदबाज शोएब बशीर को चोट लग गई थी, जिसके चलते उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था।

IND vs ENG

IND vs ENG

विज्ञापन

India vs England: लॉर्ड्स टेस्ट में तीन दिन का खेल खत्म हो चुका है, अभी तक दोनों टीमों ने अच्छा खेल दिखाया है जिसके चलते फिलहाल दोनों टीमें बराबरी पर दिखाई दे रही है। तीसरे दिन टीम इंडिया की पहली पारी 387 रनों पर सिमट गई थी और इंग्लैंड ने 2 रन की बढ़त हासिल कर ली थी। तीसरे दिन भारतीय टीम को महज एक ओवर करने का ही मौका मिल पाया था।

तीसरे दिन टीम इंडिया की तरफ से ऋषभ पंत ने बल्लेबाजी में तो कमाल करके दिखाया था, लेकिन विकेटकीपिंग करने फिर से ध्रुव जुरेल आए थे। दरअसल ऋषभ पंत मैच के दूसरे दिन इंजर्ड हो गए थे। उनकी उंगली पर गेंद लग गई थी, जिसके चलते इस खिलाड़ी को मैदान से बाहर भी जाना पड़ा था। वहीं अब तीसरे दिन इंग्लैंड का एक खिलाड़ी इंजर्ड हो गया।

विज्ञापन

शोएब बशीर को लगी चोट

इंग्लैंड की तरफ से पारी का 78वां ओवर करने शोएब बशीर आए थे, जिनके सामने रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी कर रहे थे। बशीर की एक गेंद पर जडेजा ने काफी तेज शॉट लगाया, जिसको पकड़ने के चक्कर में बशीर को चोट लग गई। दरअसल गेंद बशीर की उंगली में लगी थी, जिससे उनको मैदान से बाहर जाना पड़ा था। बशीर के मैदान से बाहर जाने के बाद उनका बचा हुआ ओवर जो रूट ने पूरा किया था, अभी तक इस खिलाड़ी की चोट पर कोई अपडेट सामने नहीं आया है।

बशीर को मिली थी 1 सफलता

तीसरे दिन गेंदबाजी करते हुए शोएब बशीर को 1 विकेट भी मिला था। पहली पारी में शोएब ने 14.5 ओवर डाले थे, इस दौरान उन्होंने 59 रन देकर 1 विकेट हासिल किया था। ये विकेट उनको केएल राहुल के रूप में मिला था, जो इंग्लैंड के लिए तीसरे दिन सबसे बड़ी सफलता थी क्योंकि राहुल 100 बनाकर खेल रहे थे और इंग्लैंड के गेंदबाजों को उनको आउट करना भारी हो रहा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ