IND vs ENG: लॉर्ड्स में फेल भारतीय कप्तान, 35 साल से सभी इंडियन कप्तानों का रहा ये हाल

लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल फ्लॉप साबित हुए, पहली पारी में उनके बल्ले से महज 16 रन ही निकल पाए। लॉर्ड्स में भारतीय कप्तानों का रिकॉर्ड खराब ही रहा है।

Shubman Gill

Shubman Gill

विज्ञापन

India vs England 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। अभी तक सीरीज के 2 मैच खेले जा चुके हैं, जहां पहले मैच में इंग्लैंड तो वहीं दूसरे मैच में टीम इंडिया ने बाजी मारी थी। फिलहाल सीरीज में दोनों टीमें 1-1 की बराबरी पर बनी हुई है। इस सीरीज में टीम इंडिया की कप्तानी शुभमन गिल कर रहे हैं, क्योंकि रोहित शर्मा टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं। अभी तक इस सीरीज में कप्तान शुमभन गिल कमाल की लय में दिखाई दे रहे थे, लेकिन लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में गिल फ्लॉप साबित हुए। ये वहीं मैदान है जहां आज तक कोई भारतीय कप्तान हिट नहीं हो पाया।

1990 में आया था आखिरी अर्धशतक

लॉर्ड्स के मैदान पर अक्सर टीम इंडिया के कप्तान फ्लॉप साबित हुए हैं। ऐसा ही कुछ तीसरे टेस्ट की पहली पारी में टीम इंडिया की तरफ से देखने को मिला, जहां टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल महज 16 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे। जबकि इससे पहले दोनों मैचों में गिल ने जमकर रन बनाए थे।

विज्ञापन

इस मैदान पर आखिरी बार किसी भारतीय कप्तान द्वारा अर्धशतक साल 1990 में आया था, जब मोहम्मद अजहरुद्दीने अर्धशतक लगाया था। उस दौरान भारतीय कप्तान ने इस मैदान पर 121 रन बनाए थे, तब से आजतक लॉर्ड्स में कोई भारतीय कप्तान अर्धशतक तक नहीं लगा पाया है।

387 पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी

इस मैच में एकबार फिर से इंग्लैंड ने टॉस जीता था, हालांकि इस बार इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। इसके बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम पहली पारी में 387 रन पर सिमट गई थी।

विज्ञापन

पहली पारी में इंग्लैंड की तरफ से शानदार बल्लेबाजी करते हुए जो रूट ने शतक लगाया, जो लॉर्ड्स के मैदान पर उनका आठवां शतक है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए रूट ने 104 रनों की पारी खेली थी। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए जसप्रीत बुमराह ने सबसे ज्यादा 5 विकेट चटकाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ