IND vs BAN: लाइव मैच में क्यों धागा चबाने लगे शाकिब अल हसन? दिनेश कार्तिक ने बताया कारण

IND vs BAN: भारत के खिलाफ पहली पारी के दौरान बांग्लादेश के सीनियर ऑलराउंडर शाकिब अल हसन एक अजीबोगरीब हरकत की वजह से चर्चा का विषय बन गए।

shakib al hasan

shakib al hasan

विज्ञापन

India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच चेन्नई टेस्ट पूरी तरह टीम इंडिया के पक्ष में नजर आ रहा है। भारत ने आर अश्विन की सेंचुरी के दम पर पहली पारी में 376 रन बनाए थे, जिसके जवाब में बांग्लादेश की टीम 149 रनों पर सिमट गई। टीम के लिए शाकिब अल हसन ने सर्वाधिक 32 रनों की पारी खेली। शाकिब ने पहली पारी में एक अजीबोगरीब हरकत की वजह से सुर्खियां बटोरीं। शाकिब जब बैटिंग करने उतरे तो कमेंटेटर और फैंस ने उनकी इस हरकत को नोटिस किया। दरअसल शाकिब यहां बैटिंग करते हुए हेलमेट के काले रंग के एक धागे को चबाते नजर आए।

कमेंट्री पैनल के मेंबर दिनेश कार्तिक ने यह सब नोटिस किया और इसके बारे में सबको बताया। उन्होंने कमेंट्री के दौरान तमीम इकबाल द्वारा सुनाई गई कहानी को दोहराया। उन्होंने बताया कि शाकिब को इस धागे की वजह से बैटिंग करने में मदद मिलती है। साथ ही इससे उनकी एकाग्रता भी बनी रहती है। कार्तिक ने आगे बताया कि शाकिब के ऐसा करने की वजह से उनका सिर लेग साइड की ओर नहीं झुकता है, जिससे उन्हें खुद को कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

विज्ञापन

विज्ञापन

बुरी तरह फेल रहा बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर

मैच में भारतीय गेंदबाजों के आगे बांग्लादेश का टॉप ऑर्डर औंधे मुंह गिरा। टीम को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा, जब तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने शादमान इस्लाम को 2 रनों पर ही पवेलियन भेज दिया। टीम इस झटके से उबर ही रही थी कि आकाश दीप ने लगातार गेंदों पर जाकिर हसन और मोमिनुल हक को क्लीन बोल्ड करके बांग्लादेश की कमर तोड़ दी।

40 रनों पर आधी टीम लौटी पवेलियन

लंच सेशन के बाद मेहमान टीम ने कप्तान नजमुल हुसैन शान्तो और फिर मुश्फिकुर रहीम के विकेट भी सस्ते में खो दिए। इस तरह 40 रनों के स्कोर पर ही बांग्लादेश की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी। टीम के लिए शाकिब के बाद मेहदी हसन मिराज ने 27 जबकि विकेटकीपर लिटन दास ने 22 रनों की पारी खेली। भारत की ओर से बुमराह ने चार, जबकि मोहम्मद सिराज, आकाश दीप और रविंद्र जडेजा ने दो-दो विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ