India vs Australia: भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतिहास रचते हुए कंगारू सरजमीं पर 50 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही उन्होंने महान स्पिनर अनिल कुंबले को भी पछाड़ दिया है, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में 49 विकेट हासिल किए थे। 50 विकेट पूरा करते ही बुमराह अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 विकेट लेने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय गेंदबाज हैं। उन्होंने इस मामले में महान ऑलराउंडर कपिल देव की बराबरी की।
बुमराह का ऑस्ट्रेलिया में औसत
बुमराह ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक 10 टेस्ट खेले हैं, जिसमें 17.82 की औसत के साथ 50 विकेट हासिल किए हैं। इन मैचों में उन्होंने तीन बार पारी में पांच विकेट लेने का कारनामा किया। दूसरी ओर कपिल ने ऑस्ट्रेलिया में 11 टेस्ट में 24.58 की औसत से 51 विकेट झटके हैं। ऐसे में बुमराह दो और विकेट लेने के साथ ही कपिल देव को पीछे छोड़कर ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैचों में सर्वाधिक विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन जाएंगे।
यह भी पढ़ें: 712 विकेट लेने वाले गेंदबाज पर लगा बैन, करियर के आखिरी दौर में मिली बुरी खबर
SENA देशों में सबसे ज्यादा 5 विकेट हॉल
बुमराह अब SENA देशों (दक्षिण अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रलिया) में सबसे ज्यादा बार 5 विकेट हॉल लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने हैं। बुमराह ने यहां भी कपिल का रिकॉर्ड तोड़ा है। कपिल ने SENA देशों में 7 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। इन दोनों भारतीय गेंदबाजों के अलावा पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज तेज गेंदबाज इमरान खान ने भी SENA देशों में 8 बार 5 विकेट हॉल लिए थे। बुमराह वर्तमान में इस साल सभी फॉर्मेट में 26.6 की स्ट्राइक रेट और चार बार पांच विकेट लेने के साथ 20 मैचों में 73 विकेट लेकर टॉप पर हैं।
दांव पर WTC फाइनल
भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया के लिए काफी कुछ दांव पर लगा है। इस मैच का नतीजा भारत के साथ-साथ ऑस्ट्रेलिया को भी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने की संभावनाओं को प्रभावित कर सकता है। भारत को फाइनल में क्वालीफाई करने के लिए कंगारुओं के खिलाफ तीनों मैचों में जीत दर्ज करनी है, जबकि ऑस्ट्रेलिया दो मैच जीतकर फाइनल खेलने का हकदार बन जाएगा।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: जसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, कंगारू सरजमीं पर महान अनिल कुंबले को पछाड़ा
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
45 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines