हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: भारत ने फिर चटाई पाकिस्तान को धूल, 7 गोल दागकर दर्ज की शानदार जीत

IND vs PAK: हॉकी के मैदान पर भारत ने एक बार फिर पाकिस्तान को धूल चटा दी है. मेंस अंडर-18 यूथ हॉकी 5s एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 7-4 से शानदार जीत दर्ज की.

विज्ञापन
India vs Pakistan (PIC Credit - Hockey India X)

India vs Pakistan: ओमान में खेले जा रहे मेंस अंडर-18 यूथ हॉकी 5s एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार जीत दर्ज की. यह हॉकी का छोटा फॉर्मेट है, जिसमें एक टीम में 5 ही खिलाड़ी होते हैं. मस्कट में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 7-4 से रौंदा. भारत की ओर से करन गौतम ने हैट्रिक गोल दागे और टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई. यह भारतीय टीम की इस टूर्नामेंट में तीन मैचों में लगातार तीसरी जीत रही. इससे पहले टीम ने बांग्लादेश और ओमान को हराया था.

भारत ने पाकिस्तान को दी करारी मात

इस मुकाबले में पूरी तरह भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला. मैच की शुरुआत में ही भारत ने दो गोल दाग दिए. राहुल यादव ने तीसरे मिनट और करन गौतम ने 5वें मिनट गोल कर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई. हालांकि, फिर पाकिस्तान ने वापसी करते हुए 8वें मिनट तक बराबरी कर ली और मैच के 10 मिनट तक स्कोर 3-3 हो गया. लेकिन इसके बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए लगातार 3 गोल दाग दिए और स्कोर 6-3 कर दिया.

इसके बाद दोनों टीमों ने 1-1 गोल और किया और फुल टाइम तक स्कोर 7-4 रहा. इस तरह भारत ने पाकिस्तान को करारी मात देकर मुकाबला अपने नाम कर लिया. भारत की ओर से करन गौतम ने 3 गोल (5वें, 9वें और 19वे मिनट) किए, जबिक राहुल यादव और और प्रहलाद राजभर ने एक-एक गोल (क्रमश: तीसरे और 10वें मिनट) किए. वहीं, कप्तान केतन कुशवाहा ने 11वें मिनट पर एक गोल किया.

विज्ञापन

क्या होता हॉकी5s के नियम?

हॉकी 5s पारंपरिक फील्ड हॉकी का एक तेज, छोटा और बेहद रोमांचक प्रारूप है. इसमें प्रत्येक टीम में कुल 5 खिलाड़ी होते हैं, जिनमें 4 फील्डर और 1 गोलकीपर शामिल होता है. मैच 20 मिनट का होता है, जिसे 10-10 मिनट के दो हाफ में खेला जाता है. इस फॉर्मेट की सबसे खास बात यह है कि गोल करने के लिए खिलाड़ियों को ‘डी’ (D) के अंदर जाने की जरूरत नहीं होती, वे मैदान के किसी भी हिस्से से गोल दाग सकते हैं.

ये भी पढ़ें- The Hundred में दिखा रोहित शर्मा का जलवा, MI की ‘नई’ टीम को सपोर्ट करने पहुंचे स्टेडियम, VIDEO वायरल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola