The Hundred में दिखा रोहित शर्मा का जलवा, MI की 'नई' टीम को सपोर्ट करने पहुंचे स्टेडियम, VIDEO वायरल

Rohit Sharma: इंग्लैंड में खेली जाने वाली द हंड्रेड के नए सीजन का आगाज 21 जुलाई से हो गया और टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में MI लंदन ने सनराइजर्स लीड्स को हराकर शानदार शुरुआत की. इस मैच को देखने MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी स्टेडियम पहुंचे.

Rohit Sharma

Rohit Sharma

Rohit Sharma: इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के तीसरे मुकाबले में भले ही टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा हो, लेकिन दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने अपनी धमाकेदार पारी से सबका दिल जीता. रोहित ने इंग्लैंड के खिलाफ 138 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली और अपने आलोचकों का करारा जवाब दिया. वहीं, इस सीरीज के खत्म होने के बाद रोहित अपने परिवार के साथ वहीं रुक गए. इसी बीच रोहित इंग्लैंड में खेली जाने वाली लीग द हंड्रेड में MI की टीम को सपोर्ट करने पहुंचे. इस दौरान वह काफी रिलैक्स मूड में दिखे. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

द हंड्रेड में MI टीम को सपोर्ट करने पहुंचे रोहित शर्मा

द हंड्रेड के नए सीजन की शुरुआत हो चुकी है. इस टूर्नामेंट में कई टीमों को IPL फ्रेंचाइजी ने खरीदा है, जिसमें एक MI London भी शामिल है. टूर्नामेंट का ओपनिंग मैच एमआई लंदन और सनराइजर्स लीड्स के बीच द ओवल में खेला गया, जिसे देखने MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा पहुंचे. रोहित ने स्टैंड में बैठकर मुकाबले का आनंद लिया और इस दौरान वह MI फ्रेंचाइजी की ऑनर नीता अंबानी से बातचीत करते हुए नजर आए. इससे पहले हिटमैन स्टेडियम के बाहर फैंस के साथ तस्वीर भी खिंचवाते दिखाई दिए. फ्रेंचाइजी ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

विज्ञापन

MI की टीम ने जीत के साथ किया टूर्नामेंट का आगाज

द हंड्रेड 2026 में MI लंदन ने जीत के साथ टूर्नामेंट का आगाज किया है. सैम करन की कप्तानी में MI की टीम ने अपने पहले मुकाबले में सनराइजर्स लीड्स के खिलाफ 7 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए सनराइजर्स की टीम ने 144 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसे एमआई की टीम ने 84 गेंदों में ही हासिल कर लिया. टीम के लिए कप्तान सैम करन ने 39 गेंदों पर नाबाद 60 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

सैम के अलावा, निकोलस पूरन ने 22 गेंदों पर नाबाद 58 रन बनाए. इस मैच में सैम ने बल्ले के साथ गेंद से भी शानदार प्रदर्शन किया और दो विकेट हासिल किए. उनके अलावा रिचर्ड ग्लीसन ने 4 विकेट अपने नाम किए. अब MI की टीम 25 जुलाई को अपने दूसरे मुकाबले में वेल्स फायर से भिड़ेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ