India A vs Afghanistan A: श्रीलंका में खेली जा रही ट्राई नेशन ए सीरीज के 5वें मुकाबले में भारत ए ने अफगानिस्तान ए के खिलाफ 101 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. दांबुला में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ए ने 50 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 319 रन बनाए. जवाब में अफगानिस्तान ए की पूरी टीम 36.5 ओवर में 218 रन पर सिमट गई. भारत की ओर से निशांत संधु ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट अपने नाम किए. इस जीत के साथ ही तिलक वर्मा की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा है.

तिलक-प्रियांश और कुशाग्र ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी

इस मुकाबले में अफगानिस्तान ए ने टॉस जीतकर भारतीय ए टीम को पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया था. हालांकि, अफगान टीम का यह फैसला गलत साबित हुआ और पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट पर 319 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया. भारत के लिए प्रियांश आर्या, तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. कप्तान तिलक वर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 75 गेंदों पर 59 रन बनाए, जबकि प्रियांश और कुशाग्र ने 58-58 रनों की अहम पारियां खेलीं.

---खबर नीचे जारी है---

वहीं, वैभव सूर्यवंशी का बल्ला फिर नहीं चला और वह सिर्फ 38 रन बना सके. जबकि ऋतुराज गायकवाड़ और विपज्र निगम ने 30-30 रनों का योगदान दिया. वहीं, अफगानिस्तान की ओर से फरीदून दाऊदज़ई, अब्दुल्ला अहमदज़ई और फरमानुल्लाह सफ़ी ने 2-2 विकेट चटकाए.

---खबर नीचे जारी है---

वैभव सूर्यवंशी फिर रहे फ्लॉप

15 साल के वैभव सूर्यवंशी से बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह एक बार फिर अर्धशतक से चूक गए. वैभव ने 28 गेंदों में 38 रन बनाए, जिसमें चार चौके और दो छक्के शामिल रहे. इस टूर्नामेंट में वैभव अब तक कोई अर्धशतक नहीं लगा पाए हैं. चार मैचों में उन्होंने 14, 44, 21 और 38 रन की पारियां खेली हैं. कुल मिलाकर उनके खाते में 117 रन हैं, लेकिन बड़ी पारी का इंतजार अभी भी जारी है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- फिफ्टी से चूके, लेकिन रोहित ने IND vs AFG दूसरे वनडे में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, रिकॉर्ड बुक में हुए शामिल

अफगानिस्तान की टीम हुई पस्त

320 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान ए की शुरुआत से ही लड़खड़ाती नजर आई. टीम की ओर से बाहिर शाह ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए, लेकिन उन्हें दूसरे छोर से कोई खास समर्थन नहीं मिला. फैसल शिनोजादा ने 46 रन बनाए, जबकि अफगानिस्तान के कई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू सके. एक समय टीम अच्छी स्थिति में दिख रही थी, लेकिन लगातार विकेट गिरने से टीम को हार का मुंह देखना पड़ा और पूरी टीम 218 रन पर ढेर हो गई. वहीं, भारत ए की ओर से गेंदबाजी में निशांत सिंधु ने कमाल करते हुए चार विकेट झटके. यश ठाकुर ने दो विकेट हासिल किए, जबकि अनुकूल रॉय, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम और अंशुल कंबोज ने एक-एक विकेट अपने नाम किया.

---खबर नीचे जारी है---

फाइनल में जीत लगभग पक्की

इस जीत के साथ इंडिया ए टीम ने प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई है. टीम के खाते में चार अंक और +0.797 का नेट रनरेट है. श्रीलंका ए के भी 4 अंक हैं, लेकिन नेट रनरेट (+0.494) कम होने के कारण वह दूसरे स्थान पर है. वहीं, अफगानिस्तान ए दो अंकों के साथ तीसरे नंबर पर मौजूद है और उसका नेट रन रेट भी -1.983 का है. यानी टीम इंडिया ने इस जीत के साथ फाइनल में अपनी जगह लगभग पक्की कर ली है.

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें- FIFA World Cup: लियोनेल मेसी ने हैट्रिक जड़ते ही रचा इतिहास, खतरे में डाला जर्मनी के दिग्गज का महारिकॉर्ड