
FIFA World Cup: लियोनेल मेसी ने हैट्रिक जड़ते ही रचा इतिहास, खतरे में डाला जर्मनी के दिग्गज का महारिकॉर्ड
Written By Ujjaval Palanpure

Written By Ujjaval Palanpure
Lionel Messi: फीफा वर्ल्ड कप 2026 में अर्जेंटीना और अल्जीरिया के बीच मैच हुआ. लियोनेल मेसी को खेलते हुए देखने के लिए फैंस सबसे ज्यादा उत्साहित थे. यह मुकाबला एकतरफा साबित हुआ और अर्जेंटीना ने दबदबा बनाया. मेसी ने इस मैच में तीन गोल जड़ते हुए हैट्रिक लगाई. मेसी ने 17वें, 60वें और 76वें मिनट में गोल करके अर्जेंटीना की जीत पक्की कर दी. बता दें कि यह मेसी के अंतर्राष्ट्रीय करियर का 200वां मैच था और उन्होंने हैट्रिक लगाते हुए इसे खास बना दिया.
38 साल के लियोनेल मेसी ने तीन गोल दागते ही फीफा वर्ल्ड कप में अपने 16 गोल पूरे किए. इसी के साथ उन्होंने जर्मनी के दिग्गज फुटबॉलर मिरोस्लाव क्लोज की बराबरी की, जिन्होंने फीफा वर्ल्ड कप में 16 गोल किए थे. एक और गोल करते ही वो क्लोज से आगे निकल जाएंगे. दिग्गज का रिकॉर्ड अब खतरे में नजर आ रहा है. बता दें कि फीफा वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में रोनाल्डो नाजारियो (15 गोल) और किलियन एम्बापे (14 गोल) का नाम भी शामिल है.
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: