फिफ्टी से चूके, लेकिन रोहित ने IND vs AFG दूसरे वनडे में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, रिकॉर्ड बुक में हुए शामिल

Rohit Sharma New Milestone: रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मैच में अर्धशतक से जरूर चूक गए, लेकिन उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में एक अहम मुकाम हासिल कर लिया. ‘हिटमैन’ अपनी परफॉर्मेंस से लगातार क्रिकेट फैंस का दिल जीत रहे हैं.

Rohit Sharma AI Image

AI Image

Rohit Sharma Completed 14000 List A Runs: रोहित शर्मा जब भी मैदान में बल्लेबाजी करने आते हैं, कोई न कोई रिकॉर्ड जरूर बन जाता है. 39 साल के लेजेंड अब 50 ओवर के फॉर्मेट में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे मुकाबले में उन्होंने एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया, हालांकि इस मैच में 48 रन बनाकर आउट हो गए, और फिफ्टी से चूक गए.

विज्ञापन

लिस्ट में 14,000 रन पूरे

भारत के ओपनर रोहित शर्मा ने लगातार 2 ‘पुल शॉट’ खेलकर छक्के जड़े और इसी के साथ ‘लिस्ट ए’ क्रिकेट में अपने 14,000 रन पूरे किए. उन्होंने ये अचीवमेंट बुधवार, 17 जून को लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मैच में हासिल की.

विज्ञापन

‘हिटमैन’ का सिक्स

भारतीय पारी के चौथे ओवर की तीसरी गेंद पर, मोहम्मद सलीम साफी ने ऑफ स्टंप के ठीक बाहर एक ‘शॉर्ट-ऑफ-अ-लेंथ’ गेंद फेंकी. रोहित शर्मा ने तुरंत गेंद की लेंथ को भांप लिया और फ्रंट-फुट से पुल शॉट खेलकर उसे मिड-विकेट के ऊपर से छक्के के लिए भेज दिया.

विज्ञापन

मैच में 13990 रन के साथ उतरे थे रोहित

इसके बाद साफी ने एक और ‘बैक-ऑफ-अ-लेंथ’ गेंद डाली, लेकिन सीनियर बैटर एक बार फिर तैयार थे; उन्होंने डीप बैकवर्ड स्क्वेयर लेग के ऊपर से पुल शॉट खेलकर लगातार दूसरा छक्का जड़ दिया. इस मैच से पहले, रोहित शर्मा ने 356 ‘लिस्ट ए’ मैच खेले थे, जिनमें उन्होंने 46.78 की औसत से 13,990 रन बनाए थे. इन रनों में 74 अर्धशतक और 37 शतक शामिल थे.

विज्ञापन

अब वर्ल्ड कप पर नजर

रोहित शर्मा अपने इंटरनेशनल करियर में टी20 वर्ल्ड कप और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी जीत चुके हैं. ऐसे में उनकी नजर अब 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है, जिसकी वो तैयारी कर रहे हैं. गौरतलब है कि ये ग्लोबल टूर्नामेंट अगले साल साउथ अफ्रीका, नामीबिया और जिम्बाब्वे में खेला जाएगा.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ