IND Vs ZIM: मैच से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान ने बताया प्लान; इस वजह से फिर जीतेंगे मैच!

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज में जिम्बाब्वे की टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है। दोनों टीमों के बीच दूसरा मैच खेला जा रहा है। भारतीय टीम इस मैच में वापसी करने का मौका तलाश रही है। वहीं, जिम्बाब्वे की नजर अब सीरीज अपने नाम करने पर लगी हुई है।

Sikandar Raza

Sikandar Raza

IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 5 मैचों की टी20 क्रिकेट सीरीज खेली जा रही है। पहले मैच में जिम्बाब्वे की टीम ने उलटफेर करते हुए भारतीय टीम को 13 रन से हरा दिया है। इस मैच में मिली जीत के बाद अब जिम्बाब्वे के खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा हुआ है। वहीं, भारतीय टीम के खिलाड़ियों पर दबाव है कि वह सीरीज में वापसी करें और इस मैच में जीत हासिल करें। इस बीच जिम्बाब्वे के कप्तान ने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। जिससे साफ है कि जिम्बाब्वे का लक्ष्य क्या है।

क्या बोले जिम्बाब्वे के कप्तान

जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पहले मैच में मिली जीत के बाद कहा कि ‘इस जीत से बहुत खुश हूं लेकिन अभी काम पूरा नहीं हुआ है। विश्व चैंपियन विश्व चैंपियन की तरह खेलते हैं। हम अगले मैच के लिए तैयार रहेंगे। हम यहां पहले मैच में 115 रन ही बना सके। लेकिन ये ऐसी पिच नहीं है। दोनों टीमों के गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। हमें अभी और भी प्रयास करना है। परिणाम की परवाह किए बिना हम योजना पर टिक कर खेलेंगे। हमने फील्डिंग के दौरान कुछ गलतियां की हैं, जिसे हम सुधारेंगे।’ दूसरे मैच में टॉस के बाद भी सिकंदर ने कहा कि हम अपना काम पूरा करने की कोशिश करेंगे। हमारे खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया है। ब्लेसिंग और चतारा लय में हैं। हम अपनी योजना के हिसाब से ही मैच खेलेंगे। हमें अपना लक्ष्य मालूम है।

क्या हुआ था पहले मैच में

5 मैचों की सीरीज के पहले मैच में जिम्बाब्वे ने उलटफेर करते हुए भारतीय टीम को 13 रन से हरा दिया था। जिम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 115 रन बनाए और फिर इस लक्ष्य का आसानी से बचाव भी कर लिया। मैच में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने 3 महत्वपूर्ण विकेट लिए और प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। इस जीत के साथ जिम्बाब्वे ने भारतीय टीम की टी20 में लगातार 12 मैचों में जीत का सिलसिला भी तोड़ दिया।

दूसरे मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग-11

भारत: शुभमन गिल (कप्तान), अभिषेक शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, रियान पराग, रिंकू सिंह, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान और मुकेश कुमार

जिम्बाब्वे: सिकंदर रजा (कप्तान), वेस्ली मधेवेरे, इनोसेंट काइया, ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, जॉनथन कैंपबेल, क्लाइव मडांडे (विकेटकीपर), वेलिंगटन मसाकाद्जा, ल्यूक जोंगवे, ब्लेसिंग मुजारबानी और टेंडाई चतारा

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ