---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

SRH vs RR Pitch Report: आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी जंग, जानें कैसी है मुल्लांपुर की पिच

IPL 2026, SRH vs RR Pitch Report: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मैच में आज (27 मई) सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) की टीमों के बीच मैच होगा. ये रोमांचक मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. यहां जानें मुल्लांपुर की पिच पर बल्लेबाज या गेंदबाज किसे ज्यादा मदद मिलेगी.

---विज्ञापन---

IPL 2026, SRH vs RR Pitch Report: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में प्लेऑफ का दूसरा मुकाबला 27 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. एलिमिनेटर का ये अहम मुकाबला महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. शाम 7 बजकर 30 मिनट पर इस मुकाबले की पहली गेंद फेंकी जाएगी. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए क्वालीफायर 2 के मैच में भी जीत हासिल करनी होगी तो वहीं हारने वाली टीम सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी.

पैट कमिंस की कप्तानी में सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस पूरे सीजन में कमला का प्रदर्शन करते हुए आ रही है. टीम इस सीजन खेले 14 मैचों में से 9 में जीत हासिल कर प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है. दूसरी तरफ राजस्थान की टीम में भी कई सितारे हैं जिनके ऊपर हर किसी की नजरें रहेंगी. रियान पराग की कप्तानी में टीम लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि मुल्लांपुर में कैसी रहने वाली है पिच.

---विज्ञापन---

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स हेड टू हेड: SRH vs RR (Head to Head)

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच हुए मैचों में अब तक हैदराबाद की टीम का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट में 23 मैच खेले गए हैं जिसमें से 14 मैचों में सनराइजर्स की टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं केवल 9 मैचों में ही राजस्थान की टीम जीत हासिल कर पाई है. पिछले 5 मैचों पर भी नजर डालें तो सनराइजर्स हैदराबाद का दबदबा नजर आया है. इस सीजन भी 2 बार इन टीमों का आमना सामना हुआ जिसमें दोनों ही मैचों में सनराइजर्स की टीम ने जीत दर्ज की है.

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स मुकाबले की पिच रिपोर्ट (SRH vs RR Pitch Report)

सामने आ रही जानकारी के अनुसार महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में होने वाले इस मैच के लिए पिच नंबर 4 का इस्तेमाल किया जाएगा. पिछली बार जब इस पिच पर जब हैदराबाद की टीम पंजाब के खिलाफ खेलने उतरी थी तो हाई स्कोरिंग मुकाबला देखने को मिला था. इस मैदान पर पहली पारी में औसत स्कोर 214 रन है. अभी तक इस सीजन इस मैदान पर तेज गेंदबाजों ने 11.06 की इकॉनमी से रन लुटाए हैं तो वहीं स्पिन गेंदबाजों ने केवल 9.29 की इकॉनमी से रन बनाए हैं. 27 मई को मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में मौसम की बात करें तो बारिश की कोई संभावना नजर नहीं आ रही है. नॉर्थ इंडिया में गर्मी अपने चरम पर है और इस दिन भी तापमान 40 डिग्री के ऊपर ही रहने वाला है.

---विज्ञापन---

हैदराबाद और राजस्थान के इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान की टीम में स्टार खिलाड़ियों की भरमार है, जिनके दमदार प्रदर्शन के दम पर ही दोनों टीमों ने प्लेऑफ में जगह पक्की की है. हैदराबाद की टीम में हर कोई अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) , ईशान किशन (Ishan Kishan), हेनरिक क्लासेन (Heinrich Klaasen) और ट्रेविस हेड (Travis Head) के धुआंधार बल्लेबाजी देखना चाहेगा. इस सीजन एक बार फिर से सनराइजर्स के बल्लेबाजों ने तूफानी बल्लेबाजी की है. दूसरी तरफ राजस्थान की टीम में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) पर हर किसी की नजर रहेंगी. 

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की IPL 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads)

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जड़ेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर

---विज्ञापन---

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नीतीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

ये भी पढ़िए- IPL 2026 छोड़ने के बाद विजय शंकर बने इस फ्रेंचाइजी लीग का हिस्सा, संन्यास के बाद उठाया बड़ा कदम

---विज्ञापन---
First published on: May 27, 2026 10:44 AM

End of Article

About the Author

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil

निखिल शुक्ला News24Sports में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. Chetna Manch (Youtube Channel), Jagran New Media, और Cricket Addictor से होते हुए इस बार News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola