वैभव सूर्यवंशी की कामयाबी से बड़ी है उनके पिता की कुर्बानी, कहानी पढ़कर फूट पड़ेंगे आंसू!

Vaibhav Sooryavanshi Father: वैभव सूर्यवंशी मौजूदा समय में भारतीय क्रिकेट के सबसे चर्चित खिलाड़ियों में से एक हैं. 15 साल की उम्र में वो ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का प्रदर्शन कर रहे हैं. वैभव की सफलता के पीछे उनके पिता का बड़ा किरदार है. आइए उनके पिता संजीव सूर्यवंशी की कहानी जानते हैं.

Vaibhav Sooryavanshi Father

कौन हैं वैभव सूर्यवंशी के पिता?

Vaibhav Sooryavanshi Father: क्रिकेट भारत का सबसे लोकप्रिय खेल है और हर एक फैन ने कभी न कभी अपने देश के लिए खेलने का सपना देखा होता है. हालांकि, सभी के लिए यह सपना पूरा करना संभव नहीं होता है. कुछ ऐसा ही संजीव सूर्यवंशी के लिए कहा जा सकता है. वो एक क्रिकेटर बनना चाहते थे लेकिन जिम्मेदारियों के चलते यह सपना वो पूरा नहीं कर पाए. हालांकि, अब संजीव अपने 15 साल के बेटे वैभव सूर्यवंशी द्वारा क्रिकेटर बनने का सपना सच होते हुए देख पा रहे हैं.

विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर बन गए हैं वैभव सूर्यवंशी

वैभव सूर्यवंशी को IPL 2025 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 1.1 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था. वैभव ने पिछले साल इंडियन प्रीमियर लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया और फिर अंडर 19 क्रिकेट में भी बवाल मचाया. भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी रहे हैं, जिन्होंने एक सीजन में रनों की बारिश की और उसके बाद फेल हो गए. हालांकि, सूर्यवंशी ने IPL 2026 में भी रनों की बारिश कर डंका बजा दिया है कि वो भारतीय क्रिकेट का फ्यूचर हैं.

विज्ञापन

पिता की जिद ने वैभव सूर्यवंशी को बनाया क्रिकेटर

वैभव सूर्यवंशी के पिता संजीव सूर्यवंशी एक समय बड़ा क्रिकेटर बनने का सपना देख रहे थे. हालांकि, वो अपना यह सपना पूरा नहीं कर पाए. संजीव बिहार के समस्तीपुर के एक किसान और दुकानदार हैं. वो शुरुआत से ही वैभव सूर्यवंशी को क्रिकेटर बनाना चाहते थे. इसी वजह से उन्होंने अपने बेटे की ट्रेनिंग के लिए खेत बेच दिया और घर पर पिच बनाई. संजीव ने वैभव के क्रिकेट करियर पर फोकस करने के लिए अपनी नौकरी और दुकान छोड़ दी.

वैभव जब 9 साल के थे, तब उनके पिता संजीव उन्हें हफ्ते में तीन बार 100 किलोमीटर दूर पटना ट्रेनिंग के लिए ले जाते थे. उन्होंने लगातार चार साल तक ऐसा किया और प्रैक्टिस सेशन एवं मैच के दौरान उनके पिता मौजूद रहते थे. पिता का समर्पण रंग लाया और वैभव सूर्यवंशी मात्र 14 साल की उम्र में RR टीम का हिस्सा बन गए और आते ही तबाही मचाई.

विज्ञापन

IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी कर रहे कमाल

सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में बड़े-बड़े क्रिकेटर्स को पछाड़ रहे हैं. इस सीजन सूर्यवंशी ने कुल 14 मैच खेले हैं और 41.64 के शानदार औसत से बल्लेबाजी करते हुए 583 रन बनाए हैं. सूर्यवंशी ने 232.27 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की है और वो IPL इतिहास में एक सीजन में 50 से अधिक छक्के जड़ने वाले इकलौते भारतीय बल्लेबाज हैं. उम्मीद होगी कि SRH के खिलाफ एलिमिनेटर मैच में भी वैभव धमाल मचाएंगे.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ