'हम आ रहे हैं...', IPL 2026 के फाइनल में RCB की एंट्री के बाद रजत पाटीदार ने दी धमकी! GT को हराने पर आया बड़ा बयान

Rajat Patidar Statement on Win: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को IPL 2026 के क्वालीफायर 1 में हरा दिया. RCB लगातार दूसरे साल फाइनल में चली गई है. GT के खिलाफ जीत के बाद अब RCB के कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान सामने आया है.

Rajat Patidar Statement on Win

जीत पर क्या बोले रजत?

Rajat Patidar Statement on Win: IPL 2026 के क्वालीफायर 1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच मैच हुआ. इस मुकाबले में RCB ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया और 92 रन से जीत दर्ज की. इसी के साथ RCB ने IPL 2026 के फाइनल में एंट्री कर ली है. अब जीत के बाद रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने अपनी टीम के सोचने के तरीके के बारे में बताया और चेतावनी देते हुए साफ कर दिया कि वो आगे भी इसी इरादे से उतरेंगे.

विज्ञापन

रजत पाटीदार का जीत के बाद बड़ा बयान

RCB की जीत के बाद रजत पाटीदार ने बल्लेबाजों की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, ‘यह मैच हमारे लिए काफी शानदार साबित हुआ. जिस तरह बल्लेबाजों ने इस मैच में दबदबा बनाया और हर कोई बढ़िया परफॉर्म कर रहा था, यह हमारे लिए काफी अच्छी बात है.’

विज्ञापन

फाइनल में एंट्री के बाद रजत पाटीदार ने बताया कि वो किसी एक प्लान के साथ नहीं उतरते हैं, वह सिर्फ विरोधियों के मन में यह डर पैदा कर देते हैं कि हम आ रहे हैं. रजत ने कहा, ‘हमारा कोई एक प्लान नहीं होता है. मुझे लगता है कि हम मैच के लिए तैयार हैं, क्योंकि हमारे हावभाव से ही दिख जाता है कि हम आपके खिलाफ पूरी तैयारी के साथ उतर रहे हैं. हमारे हर एक बल्लेबाज ने यह दिखाया. मीटिंग के दौरान हमारी बातचीत हुई थी कि हमें आक्रामक सोच के साथ खेलना है.’

विज्ञापन

RCB ने 92 रन से जीता मैच

धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में RCB और GT के बीच क्वालीफायर 1 मैच हुआ. इस मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले बल्लेबाजी की. विराट कोहली ने 25 गेंदों में 43 रन, देवदत्त पडिक्कल ने 19 गेंदों में 30 रन और क्रुणाल पांड्या ने 28 गेंदों में 43 रन की शानदार पारी खेली.

कप्तान रजत पाटीदार ने मात्र 33 गेंदों में 281.82 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 93 रन जड़ दिए. इसी वजह से RCB 20 ओवर में 254 रन बनाने में सफल रही. जवाब में GT की ओर से राहुल तेवतिया को छोड़कर किसी ने 30 रन का आंकड़ा पार नहीं किया और 19.3 ओवरों में 162 रन बनाकर ऑलआउट हो गए. RCB ने 92 रन से मैच जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ