---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

Aaj Kiska Match Hai | Today IPL Match 27 May 2026: आईपीएल में आज किसका मैच है? एलिमिनेटर में SRH और RR की होगी टक्कर, जानें कब और कहां होगा मुकाबला

IPL 2026 Today Match 27 May 2026: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है. क्वालिफायर 1 के बाद अब एलिमिनेटर मुकाबले की बारी है. आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच 27 मई को महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल में जगह बनाने के लिए एक मुकाबला और जीतना होगा.

---विज्ञापन---

Today IPL Match 27 May 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में आज बुधवार को एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा. पॉइंट्स टेबल में तीसरे और चौथे पायदान पर रहने वाली टीमें इस मैच में खेलती हुई नजर आने वाली हैं. इस मैच में दोनों टीमों की तरफ से एक से बढ़कर एक खिलाड़ी नजर आने वाले हैं. फैंस इस मैच में इन खिलाड़ियों को खेलते देखने के लिए काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं. इस मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को फाइनल में अपनी जगह पक्की करने के लिए क्वालीफायर 2 के मैच में जीत हासिल करनी होगी तो वहीं इस मैच में हारने वाली टीम सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. ऐसे में चलिए आपको भी बताते हैं कि IPL 2026 में आज किन 2 टीमों के बीच मैच होने जा रहा है.

IPL 2026 में आज किसका मैच है?

आईपीएल 2026 में आज का मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) के बीच खेला जाएगा. आईपीएल 2026 में ये प्लेऑफ का दूसरा मुकाबला होगा. इस मैच में हारने वाली टीम सीधे तौर पर टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगी. सनराइजर्स हैदराबाद ने 14 मैचों में 9 जीत दर्ज की थी और 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर थी. दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की टीम ने लीग स्टेज में 14 में से 8 मैचों में जीत हासिल कर चौथे नंबर पर खत्म किया था. सनराइजर्स की कप्तानी पैट कमिंस के हाथों में होगी तो वहीं राजस्थान की कप्तानी रियान पराग करेंगे. 

---विज्ञापन---

कब और कहां खेला जाएगा IPL 2026 Eliminator SRH vs RR

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals) के बीच आईपीएल 2026 का एलिमिनेटर मैच महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, मुल्लांपुर, न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा. ये मुकाबला 7 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और इसके आधे घंटे पहले इस मैच का टॉस होगा.

सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की IPL 2026 टीमें (Sunrisers Hyderabad vs Rajasthan Royals IPL 2026 Full Squads) 

राजस्थान रॉयल्स टीम: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यशराज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, सुशांत मिश्रा, अमन राव पेराला, रवि बिश्नोई, तुषार देशपांडे, एडम मिल्ने, संदीप शर्मा, शिमरोन हेटमायर, कुलदीप सेन, युद्धवीर चरक, क्वेना मफाका, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, मनजोत सिंह चहल, विग्नेश पुथुर

---विज्ञापन---

सनराइजर्स हैदराबाद टीम: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, स्मरण रविचंद्रन, नितीश कुमार रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, ईशान मलिंगा, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, कामिंडु मेंडिस, जीशान अंसारी, गेराल्ड कोएट्जी, दिलशान मदुशंका, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, आरएस अंबरीश, अमित कुमार

ये भी पढ़िए- IPL 2026 छोड़ने के बाद विजय शंकर बने इस फ्रेंचाइजी लीग का हिस्सा, संन्यास के बाद उठाया बड़ा कदम

---विज्ञापन---

First published on: May 27, 2026 05:35 AM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola