IPL 2026: RCB के खिलाफ हार के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल! पत्रकार के सवाल पर भड़का GT का स्टार खिलाड़ी

Glenn Phillips Angry Statement: IPL 2026 के पहले क्वालीफायर में RCB ने GT को पराजित कर दिया. गुजरात टाइटंस की हार के बाद ग्लेन फिलिप्स रिपोर्टर के एक सवाल पर भड़क गए. उनका एक बड़ा बयान सामने आया है.

Glenn Phillips Angry Statement

हार के बाद भड़का GT का खिलाड़ी

Glenn Phillips Angry Statement: IPL 2026 के पहले क्वालीफायर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को पराजित कर दिया. इस मुकाबले में RCB ने पूरी तरह से डॉमिनेट किया और GT को 92 रन के बड़े अंतर से हार का सामना करना पड़ा. दरअसल, RCB ने 255 रन का लक्ष्य सामने रखा था, जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस 162 रन ही बना पाई. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में GT के स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स से इससे जुड़ा सवाल पूछा गया, जिसके बाद वो भड़क गए.

विज्ञापन

RCB vs GT मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल

RCB के बल्लेबाजों ने गुजरात टाइटंस की जमकर धुनाई कर दी और 20 ओवर में 254 रन बना दिए. इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करना आसान नहीं होता है और GT इसमें असफल रही. मैच के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में GT की ओर से ग्लेन फिलिप्स आए थे. उनसे पूछा गया कि 250 रन से अधिक का लक्ष्य देखकर ही क्यों GT ने हार मान ली थी. इस पर ग्लेन भड़क गए और उन्होंने कहा, ‘यह एकदम बकवास सवाल है. कोई यह नहीं सोचता कि अब हम हार मान जाते हैं. एक प्रोफेशनल क्रिकेटर के तौर पर हम ऐसा क्यों सोचेंगे? यह एकदम खराब सवाल है.’

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IPL 2026: वैभव सूर्यवंशी को पछाड़ ऑरेंज कैप की रेस में आगे निकले विराट कोहली, देखें टॉप 5 की लिस्ट

‘हमने कोशिश की…’

ग्लेन फिलिप्स ने बताया कि GT ने पूरी कोशिश की लेकिन वो असफल रहे. उन्होंने कहा, ‘हम मैदान पर गए और अपनी पूरी कोशिश की. दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जब आप 250 से अधिक का स्कोर चेज करने उतरते हैं, तो हर चीज का सही होना बहुत जरूरी है. हम मैदान पर गए और हमने सभी चीजें सही करने की कोशिश की लेकिन हम सफल नहीं हो पाए.’

विज्ञापन

GT के पास फाइनल में जाने का एक और मौका

गुजरात टाइटंस पॉइंट्स टेबल में टॉप 2 में थी. इसी वजह से उन्हें क्वालीफायर 1 खेलने का मौका मिला. इस मुकाबले में हार के बावजूद उनके पास फाइनल में जाने का एक और मौका है. सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच एलिमिनेटर मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीत दर्ज करने वाली टीम क्वालीफायर 2 में जाएगी, जहां उनकी भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होगी. इस मुकाबले में अगर GT जीत गई, तो फाइनल में फिर से RCB के खिलाफ उनका मुकाबला हो सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ