IRE vs NZ Test Live Streaming: भारत में कब, कहां और कैसे देखें ऐतिहासिक मुकाबला? जानें लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर मैच की पूरी डिटेल्स

IRE vs NZ Test Live Streaming: आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 27 मई से बेलफास्ट में खेला जाएगा. टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में दोनों टीमों पहली बार आमने-सामने होंगी. यहां जानिए आप इस मुकाबले को कब और कहां देखें लाइव.

IRE vs NZ Test Live Streaming

IRE vs NZ Test Live Streaming

Ireland vs New Zealand Test Live Streaming: न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम इस वक्त आयरलैंड दौरे पर है, जहां दोनों टीमों के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेली जानी है. आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच यह टेस्ट मैच बुधवार, 27 मई से शुरू होगा. यह एक ऐतिहासिक मुकाबला होगा, क्योंकि इन दोनों टीमों के बीच आज तक कोई भी टेस्ट मैच नहीं खेला गया है. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद पर है, जिसपर दुनिया भर के क्रिकेट फैंस की नजरें होंगी. तो चलिए जानते हैं भारत में आप इस टेस्ट मुकाबले को कब और कहां लाइव देख पाएंगे.

विज्ञापन

कितने बजे शुरू होगा मैच?

आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच एकमात्र टेस्ट मैच बुधवार, 27 मई से सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब, बेलफास्ट में खेला जाएगा. 5 दिनों तक चलने वाला यह मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर 03:30 बजे से शुरू होगा और रात लगभग 11 बजे तक दिन का खेल खत्म होगा.

विज्ञापन

IRE vs NZ Test: कब और कहां देखें लाइव मैच?

आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले एकमात्र टेस्ट का लाइव टेलीकास्ट भारत में टीवी पर किसी भी चैनल पर उपलब्ध नहीं होगा. हालांकि, भारतीय क्रिकेट फैंस फैनकोड (FanCode) ऐप और वेबसाइट के जरिए इस टेस्ट मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें

इस टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे और रचिन रविंद्र जैसे स्टार खिलाड़ियों पर सबकी नजरें रहेंगी. वहीं, आयरलैंड के लोर्कन टकर, हैरी टेक्टर और कर्टिस कैम्फर स्टार प्लेयर्स इस मैच में धमाल मचा सकते हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- SRH vs RR Pitch Report: आज सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगी जंग, जानें कैसी है मुल्लांपुर की पिच

IRE vs NZ Test: पिच रिपोर्ट

आयरलैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेले जाने वाला एकमात्र टेस्ट मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर आयोजित होगा. इस वेन्यू पर अब तक टेस्ट इंटरनेशनल में सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. यहां की पिच को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाज़ी करना पसंद कर सकती है. टेस्ट क्रिकेट में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 210 रन रहा है.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 (IRE vs NZ Test Only Test Probable Playing XI)

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), जेक एगन, लोर्कन टकर (विकेटकीपर), कैड कारमाइकल, हैरी टेक्टर, स्टीफन डोहेनी, कर्टिस कैम्फर, एंडी मैकब्राइन, मार्क अडायर, क्रेग यंग, मैथ्यू हम्फ्रीज़.

विज्ञापन

न्यूजीलैंड: टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, ब्लेयर टिकनर, काइल जेमीसन, विलियम ओ’रूर्के, मैट हेनरी/माइकल रे.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ