IND vs ZIM: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी जिम्बाब्वे सीरीज से हुआ बाहर

IND vs ZIM Nitish Kumar Reddy: भारतीय टीम को जिम्बाब्वे दौरे से पहले बड़ा झटका लग गया है। नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते बाहर हो गए हैं।

IND vs ZIM Nitish Kumar Reddy

Nitish Kumar Reddy

IND vs ZIM Nitish Kumar Reddy: टी-20 विश्व कप के बाद टीम इंडिया जुलाई में जिम्बाब्वे दौरे पर रहेगी। पांच मैचों की टी-20 सीरीज के लिए हाल ही में टीम इंडिया का ऐलान किया गया है। टीम की कप्तानी शुभमन गिल करेंगे। जबकि सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है।भारतीय टीम में आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ियों को जगह दी गई है। जो अपने देश के लिए पहली बार खेलने का सपना देख रहे हैं, लेकिन इस सीरीज से पहले टीम इंडिया को बड़ा झटका लग गया है।

विज्ञापन

नीतीश कुमार रेड्डी चोट के चलते बाहर

स्टार खिलाड़ी नीतीश कुमार रेड्डी पांच मैचों की इस सीरीज से बाहर हो गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के मुताबिक, उन्हें चोट लगी है। हालांकि ये चोट किस तरह की है, इसका खुलासा नहीं किया गया है। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उन पर नजर रख रही है। भारतीय टीम और खुद नीतीश रेड्डी के लिए ये बड़ा झटका साबित होगा। मध्य क्रम में रेड्डी भारतीय टीम के लिए उपयोगी साबित हो सकते थे। उन्होंने पेस ऑलराउंडर के तौर पर भी खुद को साबित किया है। नीतीश रेड्डी ने सन राइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए इस आईपीएल के 13 मैचों में 303 रन बनाए और 3 विकेट चटकाए। उनके बाहर होने से भारतीय टीम को नुकसान होगा।

विज्ञापन

शिवम दुबे होंगे रिप्लेसमेंट 

इसके साथ ही बीसीसीआई ने नीतीश रेड्डी के रिप्लेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है। शिवम दुबे उनकी जगह लेंगे। दुबे टी-20 वर्ल्ड कप खेल रहे हैं। उन्हें सभी मैचों में मौका दिया गया है। दुबे को जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज से आराम दिया गया था, लेकिन अब उनके नाम की घोषणा कर दी गई है।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ भारत की टीम:

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे और शिवम दुबे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ