IND vs ZIM: जिम्बाब्वे के खिलाफ T20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, शुभमन गिल कप्तान, IPL के इन खिलाड़ियों को जगह

India Squad For Zimbabwe Tour: जिम्बाब्वे दौरे के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है। शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। पांच मैचों की टी-20 सीरीज 6 जुलाई से 14 जुलाई तक खेली जाएगी।

Shubman Gill Captain Team India

Shubman Gill Captain Team India

India Squad For Zimbabwe Tour: भारतीय टीम टी-20 वर्ल्ड कप के बाद जिम्बाब्वे का टूर करेगी। यहां टीम 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 6 जुलाई से होगी। ये सीरीज 14 जुलाई तक चलेगी। भारत के इस दौरे के लिए सोमवार को टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की ओर से स्क्वाड की आधिकारिक घोषणा की गई है। खास बात यह है कि टी-20 विश्व कप में रिजर्व में शामिल रहे शुभमन गिल को कप्तान बनाया गया है। जबकि आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को जगह दी गई है। रियान पराग, अभिषेक शर्मा, नितीश रेड्डी और तुषार देशपांडे ने टीम इंडिया में जगह बनाई है।

विज्ञापन

सीनियर खिलाड़ियों को आराम

इस दौरे पर रोहित शर्मा, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, जसप्रीत बुमराह और ऋषभ पंत जैसे खिलाड़ी बाहर रहेंगे। सीनियर खिलाड़ियों को इस सीरीज से आराम दिया गया है। वर्ल्ड कप के स्क्वाड में चुने गए 15 में से 13 खिलाड़ियों को आराम देने का फैसला लिया गया है। सिलेक्टर्स ने एक तरह से युवा खिलाड़ियों की एक नई टीम चुनी है। हालांकि इसमें संजू सैमसन जैसे खिलाड़ी शामिल रहेंगे।  टी-20 वर्ल्ड कप के स्क्वाड में शामिल यशस्वी जायसवाल को भी मौका मिला है। जायसवाल ने अब तक वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं खेला  है। रिजर्व में शामिल रिंकू सिंह ने भी टीम इंडिया में जगह बनाई है।

विज्ञापन

जिम्बाब्वे के खिलाफ टीम इंडिया का स्क्वाड 

शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, रियान पराग, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, आवेश खान, खलील अहमद, मुकेश कुमार, तुषार देशपांडे।

विज्ञापन

आईपीएल के स्टार खिलाड़ियों ने मारी बाजी

आपको बता दें कि आईपीएल के इस सीजन में कई खिलाड़ियों ने अपना हुनर दिखाया था। जिनके इस टूर पर चुने जाने की अटकलें लगाई जा रही थीं। राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज रियान पराग सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में तीसरे स्थान पर रहे थे। पराग ने 16 मैचों में 52.09 के औसत और 149.21 के औसत से 573 रन ठोके थे। जिसमें 4 अर्धशतक शामिल रहे।

विज्ञापन

वहीं नीतीश कुमार रेड्डी को पेस ऑलराउंडर के तौर पर जगह दी गई है। सन राइजर्स हैदराबाद के लिए खेलते हुए रेड्डी ने 13 मैचों में 303 रन बनाए और 3 विकेट चटकाए। सन राइजर्स के दूसरे खिलाड़ी अभिषेक शर्मा ने भी अपनी बल्लेबाजी से तहलका मचाया था। उन्होंने 16 मैचों में 484 रन ठोके। वह भी ऑलराउंडर के तौर पर चुने गए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ