IND vs SL 2nd Test Day 3 Weather Report: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में खेला जा रहा है. 23 अगस्त से शुरू हुए इस मैच में दो दिनों का खेला हो चुका है और टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. दूसरे दिन भारत ने अपनी पहली पारी 503/9 पर घोषित की, जिसके जवाब में उतरी श्रीलंकाई टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 8 रन पर 2 विकेट गंवा दिए.
अब तीसरे दिन भारतीय टीम जल्द से जल्द बाकी विकेट चटका कर मैच अपनी पकड़ और भी मजबूत करना चाहेगी. हालांकि, मैच के तीसरे दिन बारिश मैच का मजा किरकिरा कर सकती है. दूसरे दिन भी बारिश की वजह से मैच रोकना पड़ा था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोलंबो टेस्ट के तीसरे दिन भारी बारिश की संभावना है, जिसके कारण मैच बार-बार रुक सकता है.
तीसरे दिन कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम?
कोलंबो टेस्ट के दूसरे दिन का खेल भी बारिश से प्रभावित रहा था, जिसके चलते कई ओवर का नुकसान हुआ. अब तीसरे दिन भी बारिश का खतरा बना हुआ है. दूसरे दिन बारिश के कारण हुए नुकसान की भरपाई के लिए तीसरे दिन का खेल तय समय से 15 मिनट पहले यानी भारतीय समयानुसार सुबह 9:45 बजे शुरू होगा. लेकिन सुबह से ही कोलंबो में मौसम खराब रहने और बारिश होने की आशंका है. एक्यूवेदर के मुताबिक, तीसरे दिन यानी मंगलवार, 25 अगस्त को कोलंबो में 92 फीसदी बारिश की संभावना है. सुबह 9 से 10 बजे तक बारिश की संभावना 49 फीसदी है, जबकि दोपहर 1 से शाम 4 बजे तक बारिश की संभावना 50 फीसदी से भी अधिक है. दिन बढ़ने के साथ-साथ बारिश का खतरा और बढ़ सकता है और पूरे दिन आसमान में घने बादल छाए रहने का अनुमान है.
नीचे आप मैच के दौरान हर घंटे बारिश की संभावना देख सकते हैं.
- सुबह 8 बजे: बारिश की संभावना 67%
- सुबह 9 बजे: बारिश की संभावना 49%
- सुबह 10 बजे: बारिश की संभावना 34%
- सुबह 11 बजे: बारिश की संभावना 34%
- दोपहर 12 बजे: बारिश की संभावना 40%
- दोपहर 1 बजे: बारिश की संभावना 55%
- दोपहर 2 बजे: बारिश की संभावना 56%
- दोपहर 3 बजे: बारिश की संभावना 48%
- शाम 4 बजे: बारिश की संभावना 51%
- शाम 5 बजे: बारिश की संभावना 47%
- शाम 6 बजे: बारिश की संभावना 49%
ये भी पढ़ें- IND vs SL: दूसरे टेस्ट मैच को आसानी के साथ इस तरह जीत सकती है टीम इंडिया, करने होंगे ये काम
भारत से 495 रन पीछे श्रीलंका
टीम इंडिया ने कोलंबो टेस्ट में अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. भारत ने दूसरे दिन की शुरुआत 300/5 के स्कोर से की थी और 503/9 के स्कोर पर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. दूसरे दिन ध्रुव जुरेल ने शानदार शतक जड़ते हुए नाबाद 115 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि ऋषभ पंत ने 89 गेंदों पर 63 रन बनाए. इससे पहले देवदत्त पडिक्कल ने 117 रनों की पारी खेली थी. वहीं, जवाब में उतरी मेजबान श्रीलंका की टीम दिन का खेल खत्म होने तक सिर्फ 8 रन पर अपने दो विकेट गंवा दिए. प्रसिद्ध कृष्णा ने लाहिरू उदारा को 1 रन के निजी स्कोर पर आउट किया, जबकि दिन की आखिरी गेंद पर मानव सुथार ने प्रभात जयसूर्या को 2 रन के स्कोर पर LBW आउट कर दिया. श्रीलंका अभी भारत से 495 रन पीछे है.
ये भी पढ़ें- ब्रायडन कार्स को पुलिस ने लगाई थी हथकड़ी, अब ECB ने इंग्लैंड टीम से किया बाहर
संबंधित खबरें
IND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
39 mins agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
10 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
10 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
11 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
12 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
12 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
12 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
12 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines