भारतीय टीम श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में/ Image Credit: Screengrab/ sony

IND vs SL: दूसरे टेस्ट मैच को आसानी के साथ इस तरह जीत सकती है टीम इंडिया, करने होंगे ये काम

श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारत ने शुरुआती दो दिन अपने नाम कर लिए हैं. भारतीय टीम आखिरी तीन दिन में मुकाबला आसानी के साथ अपने नाम कर सकती है. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

India vs Sri Lanka: भारत और श्रीलंका के बीच 2 मैचों की टेस्ट सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जा रहा है. भारतीय टीम ने लगातार दो दिन शानदार प्रदर्शन किया और श्रीलंका को बैकफुट पर रखा. भारत ने दूसरे दिन 138 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की थी. देवदत्त पडिक्कल ने 193 गेंदों में 117 रनों की पारी खेली थी, जबकि ध्रुव जुरेल ने 177 गेंदों में 115 रन बनाए.

विज्ञापन

इसके बाद टीम इंडिया ने 3 ओवर में ही श्रीलंका के 8 रन पर ही 2 विकेट गिरा दिए. ऐसे में अब भारतीय टीम इस मैच में काफी आगे निकल गई है. इस मैच में अभी तीन दिन बचे हैं. ऐसे में तीसरे दिन भारत को जल्द से जल्द श्रीलंका को ऑलआउट करना होगा. श्रीलंका पहली पारी में भारत से 495 रनों से पीछे है. ऐसे में अगर भारतीय गेंदबाज तीसरे दिन अपना दमखम दिखा देते हैं तो श्रीलंको को फॉलोऑन भी बचाना मुश्किल हो सकता है. भारतीय टीम फिलहाल जीत की ओर जाते हुए दिख रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ