---विज्ञापन---

खेल

IND vs PAK: कोलंबो से पहले बैंकॉक में निकली पाकिस्तान की हवा, सिर्फ 93 रन पर ढेर हुई पाक टीम

India vs Pakistan: एक तरफ सबकी नजरें मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर टिकी हैं, तो वहीं दूसरी तरफ महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स में भारतीय टीम ने पाकिस्तान की टीम को चारों खाने चित कर दिया है. भारतीय गेंदबाजों ने पाकिस्तान को सिर्फ 93 रन पर समेट दिया है.

Author Edited By : Sanjeet
Updated: Feb 15, 2026 14:53
India vs Pakistan

India vs Pakistan: दुनिया भर की नजरें इस वक्त भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में होने वाले महामुकाबले पर टिकी हैं. कोलंबो के प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले इस हाई वोल्टेज मुकाबले का फैंस बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. लेकिन इससे पहले ही भारतीय जूनियर महिला टीम ने पाकिस्तान को चारों खाने चित कर दिया है.

दरअसल, थाईलैंड में चल रहे महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 में इंडिया ए और पाकिस्तान ए टीम की भिड़ंत हो रही है. बैंगकॉक में खेले जा रहे इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पाकिस्तानी टीम की हवा निकाल दी है. भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की टीम को सिर्फ 93 रन पर ढेर कर दिया है.

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की टीम सिर्फ 93 रन पर हुई ढेर

इस मुकाबले में पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था, जिसे भारतीय गेंदबाजों ने पूरी तरह से गलत साबित कर दिया. टीम इंडिया ने शुरुआत से ही पाकिस्तानी बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और रन बनाने का मौका नहीं दिया. एक समय पाकिस्तान का हाल ऐसा था कि आधी टीम सिर्फ 32 रन पर पवेलियन लौट गई, जबकि 53 रन तक पहुंचते-पहुंचते उसके सात विकेट गिर चुके थे.

इसके बाद अनोशा नासिर और गुल रुख ने 25 रन जोड़कर पारी संभालने की कोशिश की. अनोशा 17 रन बनाकर रन आउट हो गईं और टीम का आठवां विकेट गिर गया. भारतीय गेंदबाजों ने ऐसा कहर बरपाया कि पाकिस्तान के 8 बल्लेबाज दहाई का आकंड़ा तक नहीं छू सकीं. पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल सकी और 18.5 ओवर में सिर्फ 93 पर सिमट गई. इस तरह भारत को जीत के लिए 94 रनों का लक्ष्य मिला है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- पाकिस्तान के लिए क्यों ‘हौव्वे’ का दूसरा नाम अभिषेक शर्मा? आंकड़े देख हो जाएगा यकीन! ऐसा रहा है अब तक प्रदर्शन

भारतीय गेंदबाजों ने बरपाया कहर

पाकिस्तान के खिलाफ इस मुकाबले में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया. भारत की ओर से साइमा ठाकोर ने कमाल की गेंदबाजी की और 4 ओवर में सिर्फ 14 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं, कप्तान राधा यादव ने भी शानदार प्रदर्शन किया और 3 ओवर में 11 रन देकर 2 विकेट झटके. इनके अलावा, प्रेमा रावत ने 3 ओवर में 16 रन देकर 2 विकेट लिए. वहीं मिन्नू मणि और जिंतीमनी को 1-1 विकेट मिला.

बता दें कि, इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें खेल रही हैं और भारत-पाकिस्तान की टीमें एक ही ग्रुप ए में हैं. पाकिस्तान ने अपने पहले मैच में नेपाल को हराया था, जबकि भारत ए टीम को यूएई से हार मिली थी. पॉइंट्स टेबल की बात करें तो पाकिस्तान की टीम फिलहाल दूसरे नंबर पर है. वहीं भारतीय टीम एक मैच हारने के बाद तीसरे स्थान पर है. इस ग्रुप में यूएई जबरदस्त फॉर्म में है और दोनों मैच जीतकर टॉप पर काबिज है.

ये भी पढ़ें- एक पैसा नहीं होगा खर्च! ऐसे फ्री में उठा पाएंगे IND vs PAK मैच का लुत्फ, नोट कर लीजिए सभी डिटेल्स

First published on: Feb 15, 2026 02:45 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.