IND vs PAK महामुकाबले के दिन पाक क्रिकेटर्स का ‘फिक्सिंग कांड’ फिर वायरल! भारतीय कंपनी ने ले लिए मजे

IND vs PAK: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में कोलंबो के मैदान पर टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला 15 फरवरी को खेला जाना है. महामुकाबले से पहले भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट ने पाकिस्तान के मैच फिक्सिंग कांड की यादें ताजा करते हुए जमकर मजे लिए हैं.

IND vs PAK

IND vs PAK

IND vs PAK: साल 2010 और अगस्त का महीना. इसी तारीख को पूरे वर्ल्ड क्रिकेट में पाकिस्तान की फजीहत हो गई थी. टीम के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर, सलमान बट्ट समेत कई पाकिस्तानी प्लेयर्स का मैच फिक्स करने का पर्दाफाश हुआ था. आमिर और कप्तान सलमान पर बैन भी लगाया गया था. आमिर लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए मैच में जानबूझकर एक के बाद एक नो-बॉल डालते हुए नजर आए थे. अब टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले महामुकाबले से पहले भारतीय कंपनी फ्लिपकार्ट ने अपने एक पोस्टर से पाकिस्तान के पुराने जख्म कुरेदते हुए जमकर मजे ले लिए हैं.

विज्ञापन

फ्लिपकार्ट ने दिलाई मैच फिक्सिंग की याद

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक फ्लिपकार्ट का एक पोस्टर भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले खूब वायरल हो रहा है. इस पोस्टर में फ्लिपकार्ट ने एक पाकिस्तानी गेंदबाज को नो-बॉल डालते हुए दिखाया है. फ्लिपकार्ट ने इस पोस्टर के जरिए मोहम्मद आमिर और पाकिस्तानी टीम पर निशाना साधा है. पोस्टर पर लिखा है, “डियर पाकिस्तान, रहो एक कदम आगे.”

विज्ञापन

टी-20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की टीम कुल 16 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं. इसमें से 13 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, तो सिर्फ 3 मैचों में पड़ोसी मुल्क ने मैदान मारा है. यानी सूर्या की सेना पूरी तरह से हावी रही है. एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार टूर्नामेंट में धूल चटाई थी. हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम इंडिया को एक बार 10 विकेट से हरा चुका है.

टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज

महामुकाबले से पहले टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि अभिषेक शर्मा पूरी तरह से फिट हो चुके हैं. मैच से एक दिन पहले अभिषेक को नेट्स में जमकर पसीना बहाते हुए देखा गया. बाएं हाथ के यह बैटर गजब की फॉर्म में है और वह अकेले दम पर पाकिस्तान के गेंदबाजी अटैक की धज्जियां उड़ाने का दमखम रखते हैं. हालांकि, शुरुआती ओवरों में भारतीय बल्लेबाजों को शाहीन शाह अफरीदी से सावधान रहना होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ