---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: ‘सपना’ बनकर रह जाएंगे पाकिस्तान के जीत के अरमान! समझिए कोलंबो में क्यों बोलेगी टीम इंडिया की तूती

IND vs PAK T20 WC 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को हराने का पाकिस्तान का अरमान एक बार फिर अधूरा रह जाएगा. कोलंबो का मैदान हमेशा से ही भारतीय टीम को खूब रास आता है.

---विज्ञापन---

IND vs PAK: जबरदस्त माथापच्ची, ड्रामे और यूटर्न के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मुकाबले का स्टेज सज चुका है. कोलंबो के मैदान पर भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मैच 15 फरवरी यानी आज खेला जाना है. लगातार दो जीत के साथ सूर्यकुमार एंड कंपनी के हौसले हर बार की तरह फिर से बुलंद हैं. वहीं, बायकॉट की धमकी देने के बाद यूटर्न मारने वाले पाकिस्तान ने भी अब तक खेले दोनों मैचों में जीत का स्वाद चखा है. मगर कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान का भारत को हराने का सपना एक बार फिर महज सपना बनकर ही रह जाएगा.

पाकिस्तान के अरमान फिर रह जाएंगे अधूरे

दरअसल, टीम इंडिया को आर प्रेमदासा का मैदान शुरुआत से ही खूब रास आता है. इस ग्राउंड पर भारतीय टीम का टी-20 इंटरनेशनल में रिकॉर्ड गजब का रहा है. इस ग्राउंड पर भारत ने साल 2009 से अब तक कुल 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें से 11 में टीम इंडिया के हाथ जीत लगी है, जबकि सिर्फ 4 मैचों में ही टीम को हार का मुंह देखना पड़ा है.

---विज्ञापन---

सूर्या की सेना का यहां जीत प्रतिशत 73 का रहा है. आर प्रेमदासा के मैदान पर भारत और पाकिस्तान की आखिरी और इकलौती बार भिड़ंत साल 2012 में हुई थी जब टीम इंडिया ने पड़ोसी मुल्क को 8 विकेट से रौंद डाला था.

क्या कहते हैं ओवरऑल रिकॉर्ड?

टी-20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की टीम कुल 16 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं. इसमें से 13 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, तो सिर्फ 3 मैचों में पड़ोसी मुल्क ने मैदान मारा है. यानी सूर्या की सेना पूरी तरह से हावी रही है. एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार टूर्नामेंट में धूल चटाई थी. हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम इंडिया को एक बार 10 विकेट से हरा चुका है.

First published on: Feb 15, 2026 03:59 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola