---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs PAK: पाकिस्तान का गुरूर मिट्टी में मिला देंगे ये 2 भारतीय गेंदबाज! कोच को है अटूट भरोसा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला आज कोलंबो के मैदान पर खेला जाना है. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया पड़ोसी मुल्क के खिलाफ अपने दमदार रिकॉर्ड को बरकरार रखने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

---विज्ञापन---

IND vs PAK: कुर्सी की पेटी बांध लीजिए. शाम 7 बजे के बाद सभी प्लान कैंसिल कर दीजिए. कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में 15 फरवरी की शाम रोमांच की सारी हदें पार होने वाली हैं. लंबी लड़ाई के बाद टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाना है.

भारत के खिलाफ शर्मनाक रिकॉर्ड के बावजूद पाकिस्तान इस मैच में सूर्या एंड कंपनी को धूल चटाने के सपने देख रहा है. हालांकि, पड़ोसी मुल्क के अरमानों पर तो सिर्फ दो भारतीय गेंदबाज ही पानी फेर देंगे. यह बात हम नहीं कह रहे, बल्कि कोच साहब का यही कहना है.

---विज्ञापन---

दो भारतीय गेंदबाज पड़ेंगे पाकिस्तान पर भारी

कुलदीप यादव के बचपन के कोच कपिल पांडे का कहना है कि कोलंबो के मैदान पर टीम इंडिया के दो धाकड़ स्पिनर यानी कुलदीप और वरुण महामुकाबले में पाकिस्तान के बैटिंग ऑर्डर की धज्जियां उड़ा डालेंगे. पीटीआई के साथ बातचीत करते हुए उन्होंने कहा, “हमको भारतीय टीम से काफी उम्मीदें हैं. हमने एशिया कप में पाकिस्तान को खेल के हर पहलू में मात दी थी. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में हम फिर पाकिस्तान को धूल चटाएंगे. अभिषेक और ईशान बढ़िया फॉर्म में हैं.”

कपिल पांडे ने आगे कहा, “मुझे सूर्या, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा से काफी उम्मीदें हैं. हमारे गेंदबाज पाकिस्तान के मुकाबले काफी अच्छे हैं. मेरे हिसाब से कुलदीप यादव और वरुण चक्रवर्ती इस मैच में अहम रोल अदा करेंगे.” वरुण और कुलदीप एशिया कप में भी पाकिस्तान के लिए अबूझ पहेली साबित हुए थे. खासतौर पर वरुण को पढ़ने में पड़ोसी मुल्क के बल्लेबाज पूरी तरह से विफल रहे थे.

---विज्ञापन---

क्या कहते हैं हेड टू हेड के आंकड़े?

टी-20 इंटरनेशनल में भारत और पाकिस्तान की टीम कुल 16 बार एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरी हैं. इसमें से 13 में जीत टीम इंडिया के हाथ लगी है, तो सिर्फ 3 मैचों में पड़ोसी मुल्क ने मैदान मारा है. यानी सूर्या की सेना पूरी तरह से हावी रही है. एशिया कप 2025 में भी भारतीय टीम ने पाकिस्तान को तीन बार टूर्नामेंट में धूल चटाई थी. हालांकि, टी-20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम इंडिया को एक बार 10 विकेट से हरा चुका है.

First published on: Feb 15, 2026 02:36 PM

End of Article

About the Author

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More

Shubham Mishra

साल 2018 में पत्रकारिता की पिच पर डेब्यू किया। स्टार्ट अप कंपनी से शुरू हुआ सफर लाइव हिन्दुस्तान पहुंचा। एडिटरजी के लिए भी 2 साल ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने के बाद जागरण न्यू मीडिया की टीम में काम करने का अवसर मिला। क्रिकेट पहला प्यार है और उसके बारे में पढ़ना और लिखना शौक। खेल की दुनिया के बारे में दर्शकों को समझाते-समझाते इंड्रस्टी में छह साल हो गए हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola