Triple H कब सुधारेंगे अपनी बुकिंग! 2026 में अभी तक WWE में Roman Reigns के साथ 3 गलतियां करके फैंस का तोड़ा दिल

2026 की शुरुआत में WWE में रोमन रेंस को बड़ी सफलता मिली है. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया. उनकी बुकिंग और अच्छे से की जा सकती थी. ट्रिपल एच ने अपनी कुछ गलतियों से काफी निराश किया. आइए आपको इनके बारे में बताते हैं.

WWE

रोमन रेंस को लेकर हुईं गलतियां

Roman Reigns: 2026 की शुरुआत में WWE में अभी तक काफी कुछ देखने को मिला है. सऊदी अरब में हुए रॉयल रंबल को सफलता मिली. एजे स्टाइल्स भी रिटायर हो गए हैं. रेसलमेनिया 42 की तैयारियां शुरू हो गई हैं. रोमन रेंस भी दो बार एंट्री कर चुके हैं. उन्होंने मेंस रॉयल रंबल मैच अपने नाम किया. रेंस के फैंस खुश हो गए थे. बुकिंग के हिसाब से देखा जाए तो अभी भी बहुत चीजें गड़बड़ हैं. रेंस की बुकिंग और बेहतर की जा सकती थी. यहां हम तीन गलतियों की बात करेंगे जो ट्रिपल एच ने रोमन रेंस के लेकर 2026 में अभी तक की हैं.

विज्ञापन

रॉयल रंबल से पहले WWE टीवी पर ना आना

रॉयल रंबल का आयोजन 31 जनवरी को सऊदी अरब में हुआ था. रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच में वापसी की थी. ट्रिपल एच की एक बहुत बड़ी गलती देखने को मिली. उन्होंने प्रीमियम लाइव इवेंट से पहले रेंस को बुक नहीं किया. बस एक वीडियो के जरिए बता दिया कि रेंस मेंस रंबल मैच में आएंगे. रेंस अगर वीकली शो में आते तो रंबल को और ज्यादा हाइप मिलता. फैंस भी खुश हो जाते. उस समय कंपनी का यूरोप का दौरा चल रहा था. द गेम ने उन्हें जरूर बुक करना चाहिए था.

विज्ञापन

बहुत जल्दी रेसलमेनिया 42 का विरोधी चुनना

रोमन रेंस ने मेंस रॉयल रंबल मैच जीता. इसके बाद उन्होंने Raw के एपिसोड में एंट्री की. सीएम पंक के साथ उनका सैगमेंट हुआ. रेंस ने पंक को अपने रेसलमेनिया 42 के विरोधी के रूप में चुना. रेसलमेनिया 42 के आयोजन में अभी लंबा समय है. रेंस ने अपना विरोधी चुनने में बहुत जल्दी कर दी. कहीं ना कहीं ट्रिपल एच की ये बुकिंग भी बेकार रही. रेंस को और मौके लेने चाहिए थे.

विज्ञापन

Royal Rumble 2026 के बाद ब्लू ब्रांड में ना आना

Royal Rumble 2026 के बाद रोमन रेंस ने SmackDown के पहले एपिसोड में भी आना चाहिए था. SmackDown की व्यूअरशिप में वैसे ही गिरावट चल रही है. रेंस वहां पर आते तो कंपनी को फायदा होता. उनका मौजूदा अनडिस्प्यूटेड चैंपियन ड्रू मैकइंटायर के साथ सैगमेंट बुक किया जाना चाहिए था. इससे मैकइंटायर के टाइटल रन को मजबूती मिलती. ट्रिपल एच की इसे भी बड़ी गलती कहा जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ