IND vs ENG ODI Series: टी20 सीरीज के बाद अब टीम इंडिया की निगाह वनडे सीरीज में भी इंग्लैंड के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने की है। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में कई युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है। इसके अलावा टीम में ऐसे 3 खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अभी तक वनडे क्रिकेट में अपना डेब्यू नहीं किया है। ऐसे में इन तीनों खिलाड़ियों की किस्मत इस सीरीज खुल सकती है। हालांकि इस रेस में एक खिलाड़ी सबसे ज्यादा आगे चल रहा है। माना जा रहा है कि उसे इंग्लैंड के पहले वनडे मैच में ही मौका मिल सकता है। ये तस्वीर हालांकि तभी साफ होगी, जब कप्तान रोहित शर्मा टॉस 6 फरवरी को टॉस करने के लिए मैदान पर जाएंगे।
अचानक इस खिलाड़ी को मिला मौका
बीसीसीआई ने वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान काफी समय पहले ही कर दिया था। लेकिन चयनकर्ताओं ने 4 फरवरी की शाम को एक बड़ा ऐलान किया था। वनडे सीरीज के लिए वरुण चक्रवर्ती भी टीम में शामिल हो गए है। टी20 फॉर्मेट में वापसी करने के बाद से ही वरुण का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। वो इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में 10 से ज्यादा विकेट लिए थे। इसके अलावा साउथ अफ्रीका ke खिलाफ टी20 सीरीज में भी उन्होंने 10 से ज्यादा विकेट लिए थे। उनके इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भी शामिल किया गया है।
वरुण के अलावा इन खिलाड़ियों को भी है डेब्यू का इंतजार
वरुण चक्रवर्ती के अलावा यशस्वी जायसवाल और हर्षित राणा ने भी अभी तक वन डे क्रिकेट में डेब्यू नहीं किया है। टीम इंडिया चैंपियंस ट्रॉफी से पहले अपनी सलामी जोड़ी में कोई बदलाव नहीं करना चाहेगी। ऐसे में यशस्वी जायसवाल के लिए डेब्यू करने की संभावना काफी कम है।रोहित शर्मा और शुभमन गिल सलामी बल्लेबाज के रूप में नजर आएंगे। तेज गेंदबाजी विभाग में भी र्शदीप सिंह और मोहम्मद शमी जैसे दिग्गज हैं। ऐसे में हर्षित राणा को भी इंतजार करना पड़ सकता है। कहा जा रहा है कि कुलदीप यादव पहले मैच से बाहर हो सकते हैं, इसी वजह से वरुण चक्रवर्ती का डेब्यू करीब-करीब तय माना जा रहा है।
भारत बनाम इंग्लैंड ODI सीरीज का पूरा शेड्यूल (3 वनडे)
- भारत बनाम इंग्लैंड, पहला ODI: 06 फरवरी 2025, नागपुर (विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम)
- भारत बनाम इंग्लैंड, दूसरा ODI: 09 फरवरी 2025, कटक (बाराबाती स्टेडियम)
- भारत बनाम इंग्लैंड, तीसरा ODI: 12 जनवरी 2025, अहमदाबाद (नरेंद्र मोदी स्टेडियम)
इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारत की टीम: रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेट कीपर), ऋषभ पंत (विकेट कीपर), हार्दिक पांड्या, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
14 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
24 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
52 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines