IND vs ENG: भारतीय टीम के स्टार सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने हेडिंग्ले टेस्ट मैच में बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। राहुल ने पहली पारी में 42 रन बनाए तो वहीं दूसरी पारी में 137 रन बनाए। केएल राहुल की पारियों के कारण ही टीम इंडिया फिलहाल मजबूत स्थिति में नजर आ रही है। इंग्लैंड में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन के बाद भी राहुल को इस बात का दुख है। इसके साथ ही अब राहुल ने अपनी शानदार बल्लेबाजी के पीछे का राज खोल दिया है।
शानदार बल्लेबाजी पर बोले केएल राहुल
साल 2025 अभी तक केएल राहुल के लिए अच्छा जा रहा है। इंटरनेशनल लेवल पर राहुल रनों की बारिश कर रहे हैं। हाल के समय में बेहतर बल्लेबाजी कर रहे राहुल ने इसके पीछे का कारण बताते हुए स्काई स्पोर्ट्स से कहा, ‘मैं अब सिर्फ रन बना रहा हूँ। एक समय था जब मैं शुरुआत तो करता था लेकिन उसे बड़े स्कोर में नहीं बदल पाता था, खास तौर पर टेस्ट मैचों में। मैं अब पहले से ज़्यादा शांत रहता हूँ और अब मैं नंबरों के पीछे नहीं भागता। मैं बस अपने क्रिकेट का जितना हो सके उतना लुत्फ़ उठाना चाहता हूँ।’
पिछले कुछ महीनों से केएल राहुल बेहतर बल्लेबाजी कर रहे हैं। जिसके बारे में पूर्व भारतीय कोच अभिषेक नायर को श्रेयस देते हुए उन्होंने कहा, ‘मैंने पिछले 15-18 महीनों में उनके साथ बहुत समय बिताया है। मैं बेसिक्स पर वापस गया। पहले, मैं मात्रा से ज्यादा गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करता था और गेंदों को हिट करने में ज्यादा समय नहीं लगाता था। अब, मैं नेट्स में लंबे समय तक समय बिताना पसंद करता हूँ।’
केएल राहुल को इस बात का है दुख
टेस्ट फॉर्मेट में 59 मैच खेल चुके केएल राहुल का औसत अभी भी 35 से भी नीचे का है। ऐसे में उन पर कई बार सवाल खड़े होते हैं। इसके बारे में सवाल पूछे जाने पर राहुल ने कहा, ‘बेशक, जब मैं अपने औसत को देखता हूं तो दुख होता है। लेकिन इस समय मैं नंबर के बारे में नहीं सोचना चाहता। मैं जब भी मौका मिलता है, इंपैक्ट डालना चाहता हूं और भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट खेलने का आनंद लेना चाहता हूं और यही वह चीज है जिसे मैं बचपन से प्यार करता आया हूं।’
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: जो रूट ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, दिग्गज राहुल द्रविड़ की बराबरी पर पहुंचे
संबंधित खबरें
तीसरे वनडे में इतिहास रचने उतरेंगे गिल, खत्म कर सकते हैं 17 साल का सूखा
37 mins agoदूसरे वनडे में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर होंगे ये 2 खिलाड़ी!
2 hrs agoराइजिंग स्टार एशिया कप के लिए इंडिया ए की टीम से रजत पाटीदार हुए बाहर
2 hrs agoसूर्यवंशी T20 में इतिहास रचने को तैयार, 14 नवंबर को तोड़ देंगे बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoभारत-न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे मैच कब और कहां खेला जाएगा? जानें शेड्यूल
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और अर्शदीप सिंह का ट्रे़ड हुआ लगभग फाइनल
5 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ शतक से चूके साई सुदर्शन और ध्रुव जुरेल
6 hrs agoअब तक हुए 8 बड़े सौदे, सनराइजर्स हैदराबाद ने बदले सबसे ज्यादा खिलाड़ी
15 hrs agoपाकिस्तान को जवाब देने उतरेगी टीम इंडिया, द्रविड़-सहवाग के बेटों पर नजरें
15 hrs agoशमी को बनाओ टीम इंडिया का कोच? पूर्व कप्तान ने BCCI से की मांग
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines