News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
IND vs ENG: भारतीय टीम ने जब 471 रन बनाए तो वो हेडिंग्ले टेस्ट मैच में बहुत आगे नजर आ रही थी। बारिश रुकने के बाद जब इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो उन्होंने पहले ओवर में ही जैक क्रॉली का विकेट गंवा दिया था। जिसके बाद टीम इंडिया मुकाबले में बहुत आगे नजर आ रही थी। हालांकि बुमराह की गेंद पर शानदार फील्डर रवींद्र जडेजा ने जब आसान सा कैच छोड़ दिया तो मुकाबला इंग्लैंड की ओर मुड़ गया। जसप्रीत बुमराह को बेन डकेत की पारी चुभ रही होगी।
पहली पारी में विकेट गंवाने के बाद इंग्लैंड की टीम बल्लेबाजी मैदान पर मुश्किल में नजर आ रही थी। जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी में कई मौके ऐसे बने जब लगा की विकेट बस आने वाला है। 39 रनों के स्कोर पर वो मौका बना भी जब 15 रन बनाकर बल्लेबाजी करने बने डकेट ने पॉइंट में चौका मारने का प्रयास किया और गेंद सीधे रवींद्र जडेजा के हाथों में गई। शानदार फील्डर माने जाने वाले जडेजा ने आसान सा कैच छोड़ दिया। जिसके कारण ही इंग्लिश टीम को साझेदारी करने का मौका मिल गया। इसी के साथ इंग्लैंड टीम की वापसी भी हुई है।
Ravindra Jadeja Drops it
🤷😦
Poor with bat already a catch drop #INDvsEND #TestCricket pic.twitter.com/VH3NrLeut0— Puneet (@Puneet201764291) June 21, 2025
मुकाबले में सिर्फ रवींद्र जडेजा ने ही खराब फील्डिंग नहीं की है। उनके अलावा जसप्रीत बुमराह और कप्तान शुभमन गिल ने भी मिसफील्ड किया है। जिसके कारण ही भारतीय गेंदबाजों का आत्मविश्वास भी कम हुआ है। खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम 1 विकेट गंवाने के बाद 97 रन बना चुकी है। बेन डकेट और ओली पोप दोनों ही अब सेट हो चुके हैं। जिसके कारण ही वो बेहद आसानी के साथ रन बना रहे हैं। टीम इंडिया को इस पार्टनरशिप को तोड़कर दोबारा मुकाबले में वापसी करनी होगी।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: सचिन-रोहित की राह पर निकल पड़े ऋषभ पंत, बार-बार इंग्लिश गेंदबाजों को बनाते हैं शिकार
न्यूज 24 पर पढ़ें खेल, राष्ट्रीय समाचार (National News), मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।