हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: तीसरे टी20 में भी हारी टीम इंडिया तो श्रेयस अय्यर के माथे लगेगा सबसे बड़ा 'कलंक', इतिहास में पहली बार होगा ऐसा

IND vs ENG: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया पिछले चार टी20 मुकाबलों में से एक भी नहीं जीत पाई है. आज (7 जुलाई) भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. अगर टीम इंडिया यह मैच भी हारती है तो श्रेयस अय्यर के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ जाएगा.

विज्ञापन
एशियन गेम्स में आयोजकों द्वारा तय किए गए आवास में ही ठहरेगी टीम इंडिया (PIC Credit- BCCI-X)

India vs England T20I: इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 सीरीज में 0-1 से पिछड़ने के बाद टीम इंडिया आज यानी 7 जुलाई (मंगलवार) को तीसरे टी20 मुकाबले में जीत के इरादे से मैदान पर उतरेगी. हालांकि, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारत अब तक चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेल चुका है, लेकिन एक भी मैच में जीत नहीं मिली है.

इंग्लैंड के खिलाफ पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था, जबकि उससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दोनों मैचों में भारत को हार का सामना करना पड़ा. दूसरे टी20 में भी इंग्लैंड ने भारतीय टीम को 4 विकेट से मात देकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. अब अगर तीसरे टी20 में भी टीम इंडिया हारती है तो सीरीज तो जाएगी ही, लेकिन इसके साथ ही श्रेयस के नाम एक बेहद शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा.

श्रेयस अय्यर के नाम जुड़ जाएगा शर्मनाक रिकॉर्ड!

अगर टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज में होने वाला तीसरा टी20 भी हार जाती है तो भारतीय क्रिकेट के इतिहास में पहली बार ऐसा होगा, जब टीम लगातार पांच टी20 इंटरनेशनल मैच खेलने के बावजूद एक भी जीत दर्ज नहीं कर पाएगी. इसी के साथ कप्तान श्रेयस अय्यर के नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ जाएगा. श्रेयस पहले ऐसे भारतीय कप्तान बन जाएंगे, जो अपने पहले 5 टी20 मैचों में एक भी मुकाबला नहीं जीत पाएंगे.

विज्ञापन

इससे पहले भारत का सबसे खराब दौर 2021 में देखने को मिला था. तब श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो टी20 हारने के बाद टीम को टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ भी हार झेलनी पड़ी थी. यानी लगातार चार मैचों में जीत नहीं मिली थी. अब एक बार फिर टीम उसी स्थिति में खड़ी है और लगातार पांचवें मैच में जीत की तलाश करेगी.

श्रेयस अय्यर को बतौर कप्तान पहली जीत की तलाश

भारत को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को टी20 टीम की कप्तानी सौंपी गई है. हालांकि, श्रेयस की कप्तानी मेंभारतीय टीम अभी तक जीत का स्वाद नहीं चख पाई है. आयरलैंड जैसी कमजोर टीम के खिलाफ भी भारत दोनों मुकाबले हार गया. इसके बाद इंग्लैंड दौरे का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया और दूसरे मैच में भी टीम को हार का सामना करना पड़ा.

विज्ञापन

फिलहाल इंग्लैंड पांच मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 से आगे है. अगर टीम इंडिया तीसरा टी20 मुकाबला भी हार जाती है तो सीरीज जीतने की उम्मीदें लगभग समाप्त हो जाएंगी. साथ ही आयरलैंड दौरे की तरह इंग्लैंड के खिलाफ भी क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगेगा.

ये भी पढ़ें- धोनी ही नहीं… 7 जुलाई को टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज का भी है जन्मदिन, विराट कोहली से खास कनेक्शन

कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मुकाबला?

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टी20 मुकाबला 7 जुलाई को नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस रात 9:30 बजे होगा. दोनों टीमों के बीच इस मैदान पर अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला गया है, जिसमें इंग्लैंड ने जीत हासिल की थी. अब सभी की नजरें इस बात पर होंगी कि क्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में टीम इंडिया जीत का खाता खोल पाएगी या फिर उसके नाम एक और अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज हो जाएगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 3rd T20I H2H and Pitch Report: कैसा रहेगा नॉटिंघम की पिच का मिजाज? जानें टीम इंडिया और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola