IND vs ENG 3rd T20I H2H and Pitch Report: कैसा रहेगा नॉटिंघम की पिच का मिजाज? जानें टीम इंडिया और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

IND vs ENG 3rd T20I H2H and Pitch Report: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा. ये मुकाबला दोनों ही टीमों के लिहाज से काफी अहम है तो ऐसे में इस मैच के लिए पिच का मिजाज क्या होगा और दोनों टीमों के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड कैसा है आइए आपको भी बताते हैं.

Cricket News - 2026-07-06T174440.148

IND vs ENG 3rd T20I H2H and Pitch Report: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला 7 जुलाई को खेला जाएगा. ये मैच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर होगा. इस मैच को लेकर हर किसी के मन में उत्साह नजर आ रहा है. टीम इंडिया को अगर सीरीज में बने रहना है तो इस मैच में हर हाल में जीत हासिल करनी होगी तो वहीं इंग्लैंड की टीम इस मैच में जीत हासिल कर सीरीज जीत की तरफ कदम बढ़ाने के लिए उतरेगी. ऐसे में चलिए आपको बताते हैं कि नॉटिंघम की पिच का मिजाज कैसा होगा, साथ ही आपको हेड टू हेड रिकॉर्ड भी बताते हैं.

विज्ञापन

कैसा होगा नॉटिंघम की पिच का मिजाज?

नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर ज्यादातर बल्लेबाजों का दम देखने को मिलता है. इस पिच पर बड़े स्कोर की उम्मीद जताई जा रही है. इस मैदान की पिच पर अच्छा खासा बाउंस देखने को मिलता है. इस मैदान की बाउंड्री भी छोटी है जो कि बल्लेबाजों के पक्ष में जा सकती है. मौस की बात करें तो हल्की बारिश की संभावना है लेकिन मैच पूरा हो सकता है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया और इंग्लैंड का हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक 30 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आ रहा है. भारत ने अब तक इंग्लैंड के खिलाफ 18 मैचों में जीत हासिल कर ली है तो वहीं इंग्लिश टीम ने केवल 12 मैचों में ही जीत दर्ज की है. ऐसे में टीम इंडिया इस रिकॉर्ड को और बेहतर करने के इरादे से उतरेगी. इस सीरीज में एक मैच हारकर टीम पिछड़ चुकी है.

कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी20 मैच?

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा मुकाबला भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजे से शुरू होगा तो वहीं इसके आधे घंटे पहले दोनों टीमों के कप्तान टॉस के लिए मैदान पर उतरेंगे. इस मैच को टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स चैनल पर देख पाएंगे तो वहीं ओटीटी पर इसको जियोहॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं. 

विज्ञापन

टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11

श्रेयस अय्यर (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ