धोनी ही नहीं... 7 जुलाई को टीम इंडिया के इस स्टार बल्लेबाज का भी है जन्मदिन, विराट कोहली से खास कनेक्शन

7 July Cricketers Birthday: पूर्व भारतीय कप्तान एमएस धोनी आज यानी 7 जुलाई को अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. 7 जुलाई को धोनी का जन्मदिन होता है, ये तो सब जानते हैं. लेकिन क्या आपको पता है इस दिन एक और भारतीय बल्लेबाज का भी जन्मदिन है.

MS Dhoni and Devdutt Padikkal (PIC Credit- X)
1 / 6
MS Dhoni and Devdutt Padikkal (PIC Credit- X)

7 July Cricketers Birthday: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए 7 जुलाई की तारीख बेहद खास है. इस दिन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी का जन्मदिन होता है, जिसे देश भर में फैंस बड़े उत्साह के साथ मनाते हैं. आज माही अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फैंस से लेकर कई दिग्गज क्रिकेटर उन्हें बधाई दे रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि आज यानी 7 जुलाई को सिर्फ धोनी का ही जन्मदिन नहीं है? टीम इंडिया के एक और युवा और स्टार बल्लेबाज का जन्म भी इसी खास तारीख को हुआ था.

विज्ञापन

धोनी के जन्म के 19 साल बाद हुआ देवदत्त पडिक्कल का जन्म

धोनी के जन्म के 19 साल बाद हुआ देवदत्त पडिक्कल का जन्म2 / 6

जी हां, हम बात कर रहे हैं बाएं हाथ के स्टाइलिश बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल की, जो आज अपना 26वां जन्मदिन मना रहे हैं. एमएस धोनी का जन्म 7 जुलाई 1981 को झारखंड की राजधानी रांची (तब बिहार) में हुआ था. धोनी के जन्म के ठीक 19 साल बाद, 7 जुलाई 2000 को पडिक्कल का जन्म केरल के एडप्पल में हुआ. पडिक्कल टीम इंडिया के लिए खेल चुके हैं और अपनी क्लासिक बल्लेबाजी और बेहतरीन टाइमिंग के लिए जाने जाते हैं. बीसीसीआई ने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है.

विज्ञापन

2021 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू

2021 में किया था इंटरनेशनल डेब्यू3 / 6

देवदत्त पडिक्कल ने साल 2021 में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था. वहीं, 2024 की शुरुआत में इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला टेस्ट में पडिक्कल को टेस्ट डेब्यू करने का मौका मिला. उन्होंने अपनी पहली ही टेस्ट पारी में शानदार 65 रन बनाए थे. उन्होंने अब तक भारत के लिए 2 टेस्ट और 2 टी20I मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम क्रमश: 90 और 38 रन है.

IPL से मिली असली पहचान

IPL से मिली असली पहचान4 / 6

देवदत्त पडिक्कल को असली पहचान आईपीएल से मिली. पडिक्कल आईपीएल 2020 में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) के लिए डेब्यू किया और पहले ही सीजन में ही 15 मैचों में 473 रन कूटकर 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' का अवॉर्ड जीता था. इसके बाद वह राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) जैसी बड़ी फ्रेंचाइजी का भी हिस्सा बने. लेकिन 2025 में वह फिर से आरसीबी से जुड़े और टीम को लगातार दो खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई.

विज्ञापन

देवदत्त पडिक्कल का IPL करियर

देवदत्त पडिक्कल का IPL करियर5 / 6

पडिक्कल के IPL करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक कुल 90 मैच खेले हैं, जिनकी 89 पारियों में उन्होंने 26.70 की औसत और 133.13 के स्ट्राइक रेट से कुल 2270 रन बनाए हैं. इस दौरान एक शतक और 14 अर्धशतक लगाए हैं. उनके बल्ले से 239 चौके और 80 छक्के निकले.

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन

घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन6 / 6

देवदत्त पडिक्कल ने घरेलू क्रिकेट में कर्नाटक के लिए लगातार शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई. उन्होंने ने रणजी ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी जैसे घरेलू टूर्नामेंटों में कई बड़ी पारियां खेली हैं. पडिक्कल ने अब तक 56 फर्स्ट क्लास, 42 लिस्ट ए और 131 टी20 मैच खेले हैं, जिसमें उनके नाम 3800, 2796 और 3826 रन दर्ज हैं. फर्स्ट क्लास में उनका सर्वोच्च स्कोर 232 रन है, जबकि लिस्ट ए में 152 और टी20 में नाबाद 124 रन है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन