IND vs AUS: भारत की जीत का टर्निंग पॉइंट, बुमराह ने 'चालाकी' से पलट दी ऑस्ट्रेलिया की बाजी, देखें वीडियो

India vs Australia: भारत के स्टार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड (Travis Head) को आउट कर मैच का पासा पलट दिया।

Jasprit Bumrah IND vs AUS

Jasprit Bumrah IND vs AUS

विज्ञापन

India vs Australia: टीम इंडिया ने आखिरकार ऑस्ट्रेलिया को करारी शिकस्त थमाकर कई बड़े मैचों में हार का बदला ले लिया। टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के सामने पहले बल्लेबाजी करते हुए 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। जिसका पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया की टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 181 रन ही बना सकी और 24 रन से मुकाबला हार गई। एक समय ऐसा था जब ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने विस्फोटक पारी खेलकर टीम इंडिया की चिंता बढ़ा दी थी। हेड 16वें ओवर तक शानदार बल्लेबाजी करते रहे, लेकिन 17वें ओवर में बूम-बूम बुमराह ने बाजी पलट दी।

बुमराह की ऑफकटर पर मात खा गए ट्रेविस हेड

हुआ यूं कि 42 गेंदों में 9 चौके-4 छक्के ठोक ट्रेविस हेड लगातार नासूर बन रहे थे। बुमराह ने इस ओवर की पहली गेंद डाली तो हेड ने एक रन लेकर टिम डेविड को स्ट्राइक दे दी। डेविड ने अगली गेंद पर एक रन लिया और हेड एक बार फिर बुमराह के सामने आ गए। अब बारी थी तीसरी गेंद की। बुमराह ने इस गेंद पर चालाकी दिखाई और स्लोअर ऑफकटर डाल दी। जिसे हेड जज नहीं कर पाए और लेग साइड पर शॉट मारने के चक्कर में बीट हो गए।

विज्ञापन

रोहित ने कैच कर लिया सबसे बड़ा विकेट

गेंद उनके बल्ले का किनारा लेकर उड़ गई। इसे ऊपर हवा का साथ मिला और जब ये नीचे आई तो कप्तान रोहित शर्मा ने कवर के अंदर शानदार कैच लेकर ऑस्ट्रेलिया के खेमे में खलबली मचा दी। सबसे बड़े विकेट के आउट होने के बाद मायूस नजर आ रही टीम इंडिया और भारतीय प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई। यही मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया के हाथ से बाजी फिसलती चली गई। हेड के आउट होने के बाद मैथ्यू वेड 1 और टिम डेविड 15 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया भारतीय गेंदबाजों के आगे मात खा गई। इस मैच में जसप्रीत बुमराह ने 4 ओवर में 29 रन देकर सिर्फ एक ही विकेट लिया, लेकिन यही टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा विकेट साबित हुआ। बुमराह के साथ ही अर्शदीप सिंह ने 4 ओवर में 37 रन देकर 3, कुलदीप यादव ने 4 ओवर में 24 रन देकर 2 विकेट चटकाए। अक्षर पटेल ने एक विकेट निकाला। इस जीत के बाद टीम इंडिया ने सेमीफाइनल में क्वालीफाई कर लिया है। जहां उसका मुकाबला इंग्लैंड से होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ