IND vs AUS: हार्दिक पांड्या ने दिखाया कुंग-फू स्टाइल, घूम-घूमकर मारा छक्का, देखें वीडियो

Hardik Pandya Six: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच टी-20 विश्व कप के मुकाबले में टीम इंडिया के उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। उन्होंने 17 गेंदों में 27 रन बनाए।

Hardik Pandya Six

Hardik Pandya Six

विज्ञापन

Hardik Pandya Six: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 वर्ल्ड कप के सुपर-8 मुकाबले में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से महफिल लूटी। रोहित ने 41 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक 224.39 के स्ट्राइक रेट से 92 रन जड़े। कप्तान रोहित की विस्फोटक बल्लेबाजी के बाद उप-कप्तान हार्दिक पांड्या ने भी तूफानी बल्लेबाजी से धमाका कर दिया। रोहित छठे स्थान पर बल्लेबाजी के लिए आए। उन्होंने 17 गेंदों में 1 चौका और 2 छक्के ठोक नाबाद 27 रन कूटे। वहीं हार्दिक ने अपनी बल्लेबाजी के दौरान ‘कुंग फू’ वाला स्टाइल दिखाया और क्रीज पर घूम-घूमकर कर छक्के ठोक डाले।

19वें ओवर में मार्कस स्टोइनिस को कूटा 

हार्दिक की स्टाइलिश बल्लेबाजी का ये नजारा 19वें ओवर में देखने को मिला। मार्कस स्टोइनिस गेंदबाजी के लिए आए तो पहली ही गेंद पर हार्दिक ने बल्ले का मुंह खोला और गोल घूमकर डीप एक्स्ट्रा कवर पर करारा छक्का ठोक डाला। पांड्या का ये हैरतअंगेज छक्का देख दर्शक दंग रह गए। पांड्या इस छक्के के लिए पूरी तरह से तैयार थे। उन्होंने गेंद को पहले ही जज कर आत्मविश्वास से शानदार शॉट लगाया। इसके बाद पांड्या ने अगली ही गेंद पर एक बार फिर तेवर दिखाए और लॉन्ग ऑफ की ओर तूफानी छक्का जमा दिया। हार्दिक का ये अंदाज देख ऑस्ट्रेलिया के खेमे में खलबली मच गई।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

बेहतरीन फॉर्म में हैं हार्दिक पांड्या 

आपको बता दें कि हार्दिक इस विश्व कप में बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ नाबाद 50 रन की पारी खेल महफिल लूटी थी। इस दौरान उन्होंने एक विकेट भी चटकाया। अफगानिस्तान के खिलाफ हार्दिक ने 32 रन जड़े थे। यूएसए के खिलाफ उन्होंने 2, पाकिस्तान के खिलाफ 2 और आयरलैंड के खिलाफ 3 विकेट चटकाकर अपनी फॉर्म साबित की है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार्दिक की तूफानी पारी की बदौलत टीम इंडिया ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या कुंग-फू पांड्या के नाम से भी मशहूर हैं। यह चर्चित फिल्म कैरेक्टर कुंग फू पांडा पर बेस्ड है। एक बार हार्दिक को कुंग-फू पांडा की जर्सी पहने भी देखा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ