IND vs AUS: रोहित शर्मा ने स्टेडियम की छत पर ठोका 100 मीटर का छक्का, दर्शकों की नहीं हटीं नजरें, आप भी देखें वीडियो

Rohit Sharma 100 Meter Six: रोहित शर्मा ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने कई गगनचुंबी छक्के जमाए। एक छक्का तो स्टेडियम की छत पर जाकर गिरा।

Rohit Sharma 100 Meter Six

Rohit Sharma 100 Meter Six

Rohit Sharma 100 Meter Six: टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी लौट आई। हिटमैन के नाम से मशहूर भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला काफी दिनों से खामोश था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सोमवार को टी-20 विश्व कप के सुपर-8 मुकाबले में उन्होंने धूम मचा दी। शुरू से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के अंदाज में नजर आए रोहित ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा डालीं। रोहित ने महज 19 गेंदों में अर्धशतक ठोका। इस दौरान उन्होंने जहां मिचेल स्टार्क के एक ओवर में 4 छक्के और एक चौका ठोका, तो वहीं पैट कमिंस के ओवर में ऐसा गगनचुंबी छक्का ठोका कि बॉल स्टेडियम की छत पर जाकर गिर गई।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by ICC (@icc)

विज्ञापन

पांचवें ओवर में ठोका 100 मीटर का गगनचुंबी छक्का

ये नजारा पांचवें ओवर में देखने को मिला। बारिश से ठीक पहले पैट कमिंस अपना पहला ओवर करने आए। उन्होंने हिटमैन से कुटाई खा चुके स्टार्क को रिप्लेस किया, लेकिन कमिंस को क्या पता था कि आज रोहित उनका क्या हश्र करने वाले हैं। जैसे ही कमिंस ने पहली गेंद डाली, रोहित घुटनों पर बैठे और इसे ऑफ स्टंप से उठाकर ठोक डाला। रोहित के शॉट लगाने के बाद ये गेंद काफी ऊंची चली गई। गेंद काफी देर तक हवा में रही, फिर स्टेडियम की छत पर जाकर गिरी। रोहित का ये हाहाकार देख दर्शकों में उत्साह भर गया। हिटमैन का ये अंदाज देखने के लिए ही तो क्रिकेटप्रेमी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। आखिरकार रोहित की शानदार बल्लेबाजी ने उन्हें गदगद कर दिया।

विज्ञापन

19 गेंदों में फिफ्टी, शतक से चूके रोहित 

पैट कमिंस के इसी ओवर में रोहित ने दो चौके और ठोके। इस ओवर में कुल 15 रन बने। इस विस्फोटक बल्लेबाजी के साथ ही रोहित ने महज 19 गेंदों में अपनी फिफ्टी पूरी की। रोहित ने 4 चौके-5 छक्के जमाए। रोहित ने 11वें ओवर तक कोहराम मचाए रखा। हालांकि वे शतक से चूक गए। रोहित ने 41 गेंदों में 7 चौके-8 छक्के ठोक 224.38 के स्ट्राइक रेट से 92 रन जड़े। उन्हें 12 वें ओवर की दूसरी गेंद पर मिचेल स्टार्क ने बोल्ड कर पवेलियन भेजा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ