जय शाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से क्यों मिलाया हाथ? वायरल तस्वीर से मचा बवाल
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ मिलाया. इसके बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया. आइए जानते हैं पूरा मामला.
Written By: Alsaba Zaya|Updated: Jun 7, 2026 22:27
Edited By : Alsaba Zaya|Updated: Jun 7, 2026 22:27
Share :
---विज्ञापन---
Jay Shah: आईसीसी टी-20 महिला विश्व कप की मेजबानी इंग्लैंड कर रहा है. सभी टीमें इंग्लैंड पहुंचकर अपनी तैयारियों को पूरा करने का प्रयास कर रही हैं. 12 जून से टूर्नामेंट की शुरुआत हो रही है. 14 जून को भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत करेगी, जहां उसका सामना पाकिस्तान से होगा. टूर्नामेंट से पहले आईसीसी के चेयरमैन जय शाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से हाथ मिलाया, जिसके बाद बवाल मच गया.
जय शाह ने पाकिस्तानी खिलाड़ी से क्यों मिलाया हाथ?
दरअसल जय शाह आईसीसी चेयरमैन हैं. ऐसे में उन्होंने आईसीसी के मुख्या होने के नाते पाकिस्तानी कप्तान फातिमा सना से हाथ मिलाया. शाह ने पाकिस्तान के अलावा सभी देशों की खिलाड़ियों से हैंडशेक किया, क्योंकि वह उस समय केवल एक भारतीय के नाते नहीं, बल्कि आईसीसी के चेयरमैन के रूप में प्रतिनिधित्व कर रहे थे. ये एक औपचारिक और प्रोटोकॉल के तहत किया गया अभिवादन था. हालांकि शाह की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं. क्योंकि भारत और पाकिस्तान के बीच नो हैंड शेक जारी है. कुछ यूजर्स उन्हें ट्रोल भी कर रहे हैं.
एशिया कप 2025 के दौरान बीसीसीआई के निर्देश के मुताबिक भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. भारतीय टीम ने अप्रैल 2025 में हुए पहलगाम आतंकी हमले की निंदा करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाया था. इसके बाद महिला वनडे विश्व कप 2025 और मेंस टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों के बीच हैंडशेक नहीं हुआ था.
भारतीय टीम महिला टी-20 वर्ल्ड कप में हरमनप्रीत कौर की अगुवाई में उतरेगी. 14 जून को पाकिस्तान में भिड़ने के बाद टीम इंडिया का मुकाबला 17 जून को आयरलैंड के खिलाफ होगा. 21 जून को भारत और ऑस्ट्रेलिया की भिड़ंत होनी है. 25 जून को टीम इंडिया का मुकाबला बांग्लादेश से होगा. वहीं 28 जून को भारत का सामना साउथ अफ्रीका से होगा.