India vs Afghanistan 1st ODI: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज (13 जून) धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में भारत के दो खिलाड़ियों हर्ष दुबे और गुरनूर बरार को डेब्यू करने का मौका मिला है. हर्ष को केएल राहुल ने, जबकि गुरनूर को कप्तान शुभमन गिल ने डेब्यू कैप सौंपी. वहीं, एक खिलाड़ी ऐसा ही रहा, जिसे 976 दिनों बाद प्लेइंग 11 में जगह मिली है. ये खिलाड़ी कोई और नहीं, बल्कि स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन हैं.
976 दिनों बाद ईशान किशन की प्लेइंग 11 में वापसी
भारतीय स्टार विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन को 976 दिनों के बाद प्लेइंग इलेवन में जगह मिली है. ईशान ने करीब ढाई साल बाद के लंबे इंतजार के बाद वनडे टीम में वापसी की है. इससे पहले उन्होंने अक्टूबर 2023 में भारत के लिए अपना आखिरी वनडे मुकाबला खेला था. दिलचस्प बात यह है कि तब भी उनके सामने अफगानिस्तान की ही टीम थी. ईशान का पिछला वनडे मैच 11 अक्टूबर 2023 को आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप के दौरान दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गया था.
उस मुकाबले में उन्होंने 47 गेंदों पर 47 रन की अहम पारी खेली थी और भारत ने लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए जीत दर्ज की थी. अब ईशान को फिर से वनडे क्रिकेट में खुद को साबित करने का मौका मिला है. ऐसे में सभी की नजरें उनके प्रदर्शन पर टिकी होंगी, जो टीम इंडिया में अपनी जगह मजबूत करने के इरादे से मैदान पर उतरेंगे.
नंबर-3 पर बल्लेबाजी करेंगे ईशान
विराट कोहली की अनुपस्थिति में नंबर-3 पर ईशान किशन बल्लेबाजी करते हुए नजर आएंगे. इस मैच में विकेटकीपर की जिम्मेदारी भी ईशान संभालेंगे, जबकि केएल राहुल फील्डिंग करेंगे. ईशान ने लंबे समय से नंबर 3 पर टी20 में बेहतरीन प्रदर्शन किया है.
ये भी पढें- IND W vs PAK W Head to Head: भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा है भारी? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
IND vs AFG 1st ODI: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, वाशिंगटन सुंदर, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, गुरनूर बरार, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा.
अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान, रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, मोहम्मद सलीम सफी, एएम गजनफर, जिया उर रहमान शरीफी.
ये भी पढ़ें- IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा दिया इतिहास, तोड़ दिया 37 साल पुराना रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
13 mins agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
9 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
10 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
11 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
12 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
12 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
12 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines