IND vs AFG: रोहित शर्मा ने रचा दिया इतिहास, तोड़ दिया 37 साल पुराना रिकॉर्ड

रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही सीरीज में इतिहास रच चुके हैं. वह 37 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर अपने नाम कर चुके हैं. प्लेइंग 11 में शामिल होते ही उनका नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया.

Cricket News - 2026-06-13T172939.393
1 / 6

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का पहला मुकाबला 13 जून को धर्मशाला में खेला जाना था. लेकिन बारिश की वजह से मुकाबला शुरू होने में देरी हुई. इस मैच में रोहित शर्मा ने प्लेइंग 11 में शामिल होते ही इतिहास रच दिया. वह 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं.  

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास

रोहित शर्मा ने रचा इतिहास2 / 6

रोहित शर्मा भारत के लिए वनडे खेलने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं. वह 37 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ चुके हैं. उन्होंने मोहिंदर अमरनाथ का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने भारत के लिए वनडे सबसे ज्यादा उम्र में खेला है. Photo Credit: Rohit Sharma/Instagram

विज्ञापन

37 साल पुराना रिकॉर्ड होगा ध्वस्त

37 साल पुराना रिकॉर्ड होगा ध्वस्त3 / 6

अमरनाथ ने भारत के लिए जब आखिरी वनडे मैच खेला था, तब उनकी उम्र 39 साल और 36 दिन थी. वहीं, रोहित शर्मा अफगानिस्तान के खिलाफ पहला वनडे खेल रहे हैं और उनकी उम्र 39 साल और 44 दिन है. ऐसे में रोहित 37 साल पुराना कीर्तिमान ध्वस्त कर चुके हैं. Photo Credit: Rohit Sharma/Instagram

नोलान क्लार्क वे 47 साल में खेला वनडे

नोलान क्लार्क वे 47 साल में खेला वनडे4 / 6

वहीं, दुनिया में सबसे अधिक उम्र में वनडे में अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ी नोलान क्लार्क हैं. उन्होंने 47 साल और 257 दिन की उम्र में अपने देश का वनडे में प्रतिनिधित्व किया था. Photo Credit: Rohit Sharma/Instagram

विज्ञापन

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस

रोहित शर्मा ने पास किया फिटनेस 5 / 6

रोहित शर्मा वनडे सीरीज से पहले अनफिट हो गए थे. लेकिन उन्होंने बेंगलुरु स्थित सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में रिहैब किया और फिटनेस टेस्ट पास कर भारतीय स्क्वाड में शामिल हो गए. Photo Credit: Rohit Sharma/Instagram

वर्ल्ड कप 2027 पर नजरें

वर्ल्ड कप 2027 पर नजरें6 / 6

रोहित शर्मा ने भारत को अपनी कप्तानी में चैंपियंस ट्रॉफी और टी-20 वर्ल्ड कप 2024 जिताया है. वह टेस्ट और टी-20 इंटरनेशनल से संन्यास का ऐलान कर चुके हैं. वह भारत के लिए केवल वनडे में भाग लेते हैं. उनकी नजरें आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. Photo Credit: Rohit Sharma/Instagram

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन