IND W vs PAK W Head to Head: भारत या पाकिस्तान, किसका पलड़ा है भारी? जानिए क्या कहते हैं आंकड़े
IND W vs PAK W: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में रविवार, 14 जून को भारत और पाकिस्तान की टीमें एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं. यह हाई वोल्टेज मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा और दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. मैच से पहले यहां जानिए टी20 क्रिकेट में किसका पलड़ा भारी रहा है?
महिला एशिया कप में 5 सिंतबर को होगी भारत- पाकिस्तान की टक्कर (PIC Credit - AI)
India W vs Pakistan W Head to Head: आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज हो चुका है और सबकी नजरें भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले हाई वोल्टेज मुकाबले पर टिकी हैं. रविवार, 14 जून को एक बार फिर दोनों प्रतिद्वंद्वी देश आपस में भिड़ने वाली हैं. भारत और पाकिस्तान की टीमें जब भी मैदान पर आमने-सामने होती हैं तो रोमांच और जुनून अपने चरम पर होता. दोनों टीमों के लिए यह सिर्फ एक मैच नहीं, बल्कि प्रतिष्ठा की लड़ाई भी होती है.
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच यह महामुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन स्टेडियम में खेला जाएगा. दोनों टीमें इस मैच में जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान का आगाज करना चाहेंगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलने वाला है. मैच से पहले आइए जानते टी20 में किसका पलड़ा भारी है.
विज्ञापन
IND W vs PAK W: किसका पलड़ा है भारी?
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच टी20 रिकॉर्ड पर नजर डालें तो टीम इंडिया का पलड़ा भारी नजर आता है. दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 16 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं, जिनमें भारत ने 13 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को सिर्फ दो में जीत नसीब हुई हैं. हालांकि, पाकिस्तान की ये दोनों जीतें महिला टी20 वर्ल्ड कप में ही आई हैं.
गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच आज तक टी20 फॉर्मेट में कोई भी बाइलेटरल सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीमें अब सिर्फ आईसीसी इवेंट्स, एशिया कप, एशियन गेम्स में एक-दूसरे से भिड़ती हैं. टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में दोनों टीमें 6 बार आमने-सामने हुई हैं, जिसमें चार बार भारत और दो बार पाकिस्तान को सफलता मिली है.
विज्ञापन
#WomenInBlue have defined this 𝗚𝗥𝗘𝗔𝗧𝗘𝗦𝗧 𝗥𝗜𝗩𝗔𝗟𝗥𝗬 for years. 💙🔥
IND W vs PAK W: एजबेस्टन के मैदान पर कैसा रहा है रिकॉर्ड?
भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच एजबेस्टन में अब तक सिर्फ एक टी20 मुकाबला खेला गया है. यह मैच 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स के दौरान हुआ था, जिसमें भारतीय टीम ने पाकिस्तान को 8 विकेट से एकतरफा अंदाज में हराया था. एजबेस्टन के मैदान पर भारतीय टीम का रिकॉर्ड काफी अच्छा रहा है. भारत ने यहां खेले कुल 6 टी20 मैचों में से तीन में जीत हासिल की है. वहीं, पाकिस्तान की टीम का एजबेस्टन में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. उसने इस मैदान पर अब तक तीन टी20 मैच खेले हैं और तीनों में हार झेली है.