---विज्ञापन---

खेल angle-right

IND A vs SL A Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू, वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह क्रीज पर

India A vs Sri Lanka A Live Cricket Score: इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच आज (15 जून) ट्राई नेशन ए सीरीज का चौथा मुकाबला दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ...

---विज्ञापन---

IND A vs SL A Tri Nation Series Today Cricket Match Live Score: श्रीलंका में जारी ट्राई नेशन ए सीरीज का चौथा मुकाबला आज यानी सोमवार, 15 जून को इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय टीम इस मैच में जीत की पटरी पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पिछले मुकाबले में भारत ए को अफगानिस्तान ए के खिलाफ डीएलएस नियम के तहत 4 रन से हार झेलनी पड़ी थी.

दूसरी ओर, श्रीलंका ए की टीम ने अपने पिछले मैच में अफगानिस्तान ए को 8 विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की थी. हालांकि, इस सीरीज में दोनों टीमों की पहली भिड़ंत में इंडिया ए ने श्रीलंका ए को 8 रन से शिकस्त दी थी. ऐसे में श्रीलंका ए जहां उस हार का बदला चुकता करना चाहेगी, वहीं भारतीय टीम अपनी जीत का सिलसिला बरकरार रखने की कोशिश करेगी. इस मुकाबले में एक बार फिर युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर सभी की निगाहें रहेंगी. हालांकि, अभ्यास सत्र के दौरान लगी चोट के चलते उनके खेलने को लेकर अभी भी स्थिति पूरी तरह साफ नहीं है.

---विज्ञापन---

India A vs Sri Lanka A: कब और कहां देखें लाइव?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच यह मुकाबला 15 जून को भारतीय समयानुसार सुबह 10:00 बजे शुरू होगा. भारतीय फैंस इस मुकाबले का लाइव प्रसारण Sony Sports Network पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप Sony LIV ऐप और वेबसाइट पर इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

IND A vs SL A Match: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

इंडिया ए: वैभव सूर्यवंशी/निशांत संधू, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज.

---विज्ञापन---

श्रीलंका ए: निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराचिगे, रविंदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेत.

IND A vs SL A Cricket Match: मौसम और पिच का मिजाज

मौसम की बात करें तो इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. एक्यूवेदर के मुताबिक, मैच के दौरान बारिश की 58 प्रतिशत संभावना है, जबकि गरज-चमक के साथ तूफान आने की आशंका भी जताई गई है. अनुमान है कि करीब ढाई घंटे तक बारिश हो सकती है, जिससे मुकाबले में ओवरों की कटौती हो सकती है. मैच के दौरान आसमान में बादल छाए रहने का अनुमान है.

---विज्ञापन---

IND A vs SL A: हेड टू हेड रिकॉर्ड

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच अब तक कुल 6 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है. भारत ए ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ए को 2 मुकाबलों में सफलता मिली है. हालांकि, श्रीलंकाई टीम घरेलू मैदान और परिस्थितियों का फायदा उठाने में माहिर है. ऐसे में दोनों टीमों के बीच एक और रोमांचक मुकाबले की उम्मीद की जा रही है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

---विज्ञापन---
10:03 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: भारत की बल्लेबाजी शुरू

भारत की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. वैभव सूर्यवंशी और प्रभसिमरन सिंह पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, श्रीलंका ए की ओर से मोहम्मद शिराज पहला ओवर फेंकने आए हैं.

10:03 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: प्रियांश आर्या और अंशुल कंबोज बाहर

इंडिया ए की प्लेइंग 11 से प्रियांश आर्या और अंशुल कंबोज को बाहर कर दिया गया है जबकि उनकी जगह यश ठाकुर और अनुकूल रॉय को टीम में शामिल किया.

09:58 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (डब्ल्यू), वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, निशांत सिंधु, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, यश ठाकुर.

09:54 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की प्लेइंग 11

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका करुणारत्ने, मोहम्मद शिराज.

09:43 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ने जीता टॉस

इंडिया ए खिलाफ श्रीलंका ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. यानी टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी.

09:26 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी करीब 9.30 बजे टॉस होगा. टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला कर सकती है. मैच इसके आधे घंटे बाद यानी 10 बजे शुरू होगा.

09:23 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी के खेलने पर संशय

15 वर्षीय वैभव सूर्यवंसी को शनिवार को अभ्यास सत्र के दौरान चोट लग गई थी, जिसके चलते उनके खेलने संशय बना हुआ है. अगर वह बाहर होते हैं तो उनकी जगह निशांत संधू को मौका मिल सकता है.

09:22 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: शानदार फॉर्म में ऋतुराज गायकवाड़

भारतीय स्टार बल्लेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बल्ला ट्राई सीरीज में जमकर चल रहा है. उन्होंने अब तक खेले दो मैचों में से एक में शतक और एक में अर्धशतक लगाए हैं. 2 मैचों में वो 167 रन बना चुके हैं.

09:18 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच अब तक कुल 6 टी20 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें भारतीय टीम का दबदबा देखने को मिला है. भारत ए ने 4 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि श्रीलंका ए ने 2 मुकाबले जीते हैं.

09:16 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी/निशांत संधू, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, ऋतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अर्शद खान, विप्रज निगम, अनुकूल रॉय, अंशुल कंबोज.

09:16 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की संभावित प्लेइंग 11

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, नुवानिदु फर्नांडो, सदीरा समराविक्रमा, सहान अराचिगे, रविंदु फर्नांडो, चमिका करुणारत्ने, वनुजा सहान, विजयकांत वियासकांत, मोहम्मद शिराज, गरुका संकेत.

09:14 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: पॉइंट्स टेबल में कहां भारत ए टीम?

ट्राई नेशन ए सीरीज के पॉइंट्स टेबल पर नजर डालें तो श्रीलंका ए की टीम फिलहाल पहले स्थान पर काबिज है. मेजबान टीम ने अब तक खेले गए दो मुकाबलों में एक जीत और एक हार दर्ज की है. उसके खाते में 2 अंक हैं और उसका नेट रन रेट +1.777 है, जो उसे बाकी टीमों से आगे रखता है. वहीं, इंडिया ए के भी 2 अंक हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट नहीं होने के कारण टीम दूसरे स्थान पर मौजूद है. भारतीय टीम का नेट रन रेट +0.053 है. दूसरी ओर, अफगानिस्तान ए की टीम भी एक जीत और एक हार के साथ 2 अंक हासिल कर चुकी है, लेकिन उसका नेट रन रेट -1.917 है, जिसके चलते वह अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है.

09:07 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें

इस मुकाबले में एक बार फिर सबकी नजरें 15 साल के तूफानी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहेंगी. वैभव इस ट्राई नेशन ए सीरीज में इंडिया ए के लिए अब तक दो मुकाबले खेल चुके हैं और 58 रन बनाए हैं. पहले मैच में उन्होंने 14 रन बनाए थे, जबकि दूसरे मुकाबले में 44 रन की शानदार पारी खेली थी. अब श्रीलंका ए के खिलाफ होने वाले अहम मुकाबले में फैंस को उनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

09:03 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए की टीम

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, प्रियांश आर्य, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, सूर्यांश शेडगे, अनुकूल रॉय, अरशद खान, विप्रज निगम, अंशुल कंबोज, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह चरक, कुमार कुशाग्र, निशांत सिंधू.

09:03 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: श्रीलंका ए की टीम

निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), अविष्का फर्नांडो, विशेन हलंबगे, सदीरा समरविक्रमा, अहान विक्रमसिंघे, सहान अराचिगे (कप्तान), वानुजा सहान, विजयकांत वियास्कंथ, कुगथास मथुलन, चमिका गुणसेकरा, मोहम्मद शिराज, चमिका करुणारत्ने, नुवानीदु फर्नांडो, रविन्दु फर्नांडो, गारुका संकेथ, दुलज समुदिथा.

09:00 (IST) 15 Jun 2026
IND A vs SL A Live Score: इंडिया ए और श्रीलंका ए में होगी कड़ी टक्कर

ट्राई नेशन ए सीरीज के चौथे मुकाबले में आज (15 जून) इंडिया ए और श्रीलंका ए की टीमें आमने-सामने होंगी. यह मैच दांबुला के रंगिरी दांबुला इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय समयानुसार सुबह 10 बजे से खेला जाएगा. तिलक वर्मा की अगुवाई वाली भारतीय ए टीम इस मैच में जीत की राह पर लौटने के इरादे से मैदान पर उतरेगी, जबकि श्रीलंका की टीम पिछली हार का बदला लेना चाहेगी. ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

First published on: Jun 15, 2026 08:56 AM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी करने के बाद 2022 में Prabhat Khabar, रांची से पत्रकारिता का सफर शुरू किया. फिर SportzWiki में लगभग डेढ़ साल काम करने के बाद News24 में पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola