भारत-पाकिस्तान मैच के बाद आईआईटियन बाबा हुए ट्रोल, विराट कोहली को लेकर की थी बड़ी भविष्यवाणी

India vs Pakistan: भारत पाकिस्तान मैच के बाद आईआईटियन बाबा सोशल मीडिया पर बुरी तरीके से ट्रोल हुए।

IND vs PAK (11)
विज्ञापन

India vs Pakistan: भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला 23 फरवरी को खेला गया। इस मैच में भारतीय टीम ने शानदार खेल दिखाया और 6 विकेट से पाकिस्तान को हरा दिया। भारत पाकिस्तान मैच के बाद आईआईटियन बाबा (अभय सिंह) सोशल मीडिया पर बुरी तरीके से ट्रोल हुए। उन्होंने मैच से पहले बड़ी भविष्यवाणी की थी।

क्यों ट्रोल हुए आईआईटियन बाबा?

भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हरा दिया। इस मैच से पहले आईआईटियन बाबा ने बड़ी भविष्यवाणी की थी। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले में भारत को हार का सामना करना पड़ेगा। भारतीय टीम हर हाल में मुकाबला हारेगी। इसके अलावा विराट कोहली को लेकर भी बाबा ने कहा था कि वह पाकिस्तान के खिलाफ मैच में फ्लॉप होंगे।

विज्ञापन

लेकिन भारत-पाकिस्तान मैच में बाबा की भविष्यवाणी गलत हो गई। भारत ने ये मुकाबला भी जीता और विराट कोहली ने इस मैच में दमदार शतक भी लगाया। अब भारतीय टीम की जीत के बाद बाबा को बुरी तरीके से ट्रोल किया जा रहा है।

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने इस मैच में 241 रन बनाए थे। पाक की ओर से सबसे ज्यादा रन सऊद शकील ने बनाए। उन्होंने 62 रनों की पारी खेली। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 42.3 ओवर में ही मैच जीत लिया। किंग कोहली ने 111 गेंदों में 100 रनो की नाबाद पारी खेली। उनके अलावा श्रेयस अय्यर ने 56 रन बनाए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ