Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या इन दिनों घरेलू टूर्नामेंट में भाग ले रहे हैं। हाल ही में इस खिलाड़ी ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा के लिए शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने भाई क्रुणाल पांड्या की अगुवाई में भाग लिया था। वहीं अब हार्दिक पांड्या विजय हजारे ट्रॉफी खेलने वाले हैं। लेकिन वह शुरुआती कुछ मैचों में भाग नहीं ले पाएंगे। ऐसे में बड़ौदा के लिए ये बड़ा झटका माना जा रहा है।
हार्दिक पांड्या हुए बाहर
विजय हजारे ट्रॉफी का आगाज 21 दिसंबर से होने जा रहा है। बड़ौदा क्रिकेट टीम भी इस टूर्नामेंट के लिए कमर कस चुकी है। हालांकि बड़ौदा के लिए हार्दिक शुरुआती मैच में निजी कारणों से उपलब्ध नहीं रहेंगे। उनकी जगह पर युवा खिलाड़ी नित्या पांड्या को बड़ौदा टीम में शामिल किया गया है। नित्या ने अंडर 19 कूच बिहार ट्रॉफी में शानदार खेल दिखाया था। यही वजह है कि उन्हें अब बड़ौदा सीनियर टीम में शामिल कर लिया गया है।
बड़ौदा ने किया शानदार प्रदर्शन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में बड़ौदा का प्रदर्शन शानदार रहा था। टीम ने क्वार्टरफाइनल मैच में बंगाल को हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि सेमीफाइनल में मुंबई ने बड़ौदा को हरा दिया। इस मैच में क्रुणाल पांड्या ने 24 गेंदों में 30 रन बनाए थे। लेकिन अजिंक्य रहाणे 56 गेंदों में 98 रन बनाकर मुंबई को जीत दिलाई थी।
वहीं विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा का सामना ग्रुप E में त्रिपुरा से होगा। विजय हजारे ट्रॉफी में बड़ौदा का सामना केरल, बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश और दिल्ली से होने वाला है। इसके बाद क्वार्टरफाइनल मैच खेले जाएंगे। टूर्नामेंट का फाइनल मैच 18 जनवरी को खेला जाएगा।
हार्दिक ने किया शानदार प्रदर्शन
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में हार्दिक पांड्या ने शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने गुजरात के खिलाफ 74 और उत्तराखंड के खिलाफ 41, तमिलनाडु के खिलाफ 69 और त्रिपुरा के खिलाफ 47 रनों की पारी दमदार पारी खेली। उन्होंने 7 मैचों में 49.20 की औसत के साथ 246 रन बनाए थे। वहीं पांड्या के बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकला था।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद क्या बोले कप्तान रोहित? इन खिलाड़ियों को दिया ड्रॉ का क्रेडिट
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
10 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
26 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
33 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoWWE के महान रेसलर ने अचानक संन्यास का ऐलान कर मचाई सनसनी
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines