IND vs AUS: गाबा टेस्ट के बाद क्या बोले कप्तान रोहित? इन खिलाड़ियों को दिया ड्रॉ का क्रेडिट

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट ड्रॉ रहा। मैच खत्म होने के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इन खिलाड़ियों की जमकर तारीफ की है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा टेस्ट ड्रॉ रहा। भारत को ऑस्ट्रेलिया से 275 रनों का टारगेट मिला, लेकिन बार-बार बारिश आने की वजह से आखिरकार दोनों टीमों के कप्तान ने मैच का ड्रॉ करने पर सहमति जताई। मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने रविद्र जडेजा और केएल राहुल की पारी की जमकर तारीफ की, साथ ही जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप के बीच हुई साझेदारी की भी खूब सराहना की, जिसके दम पर भारत कंगारू टीम के खिलाफ गाबा में फॉलोऑन बचाने में सफल रहा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा, ‘हम मौसम को जानते थे। हमें पता था कि इसकी वजह से मैच पूरा नहीं होने वाला है। रविंद्र जडेजा को क्रेडिट देना होगा। उन्होंने और केएल राहुल ने जिस तरह से खेला, वह शानदार था। आकाश दीप और जसप्रीत बुमराह की लड़ाई देखना शानदार था। हमने उन्हें नेट्स पर अपनी बल्लेबाजी पर बहुत मेहनत करते देखा है। गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह शानदार थे। आकाश दीप एक आक्रामक क्रिकेटर हैं और हमेशा गेम में शामिल रहना चाहते हैं। वो इंटरनेशनल क्रिकेट में बहुत नए हैं, लेकिन उन्होंने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने नेट्स पर कड़ी मेहनत की है, जिसका असर दिख रहा है। इस भारतीय टीम में ऐसे लोग हैं जो दूसरे खिलाड़ियों की मदद करते हैं।’

विज्ञापन

विज्ञापन

टीम के सेलिब्रेशन पर क्या बोले रोहित? 

ब्रिस्बेन में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ ड्रॉ हुए तीसरे टेस्ट के चौथे दिन काफी कुछ हुआ, जहां खेल के आखिरी घंटे में भारत के फॉलोऑन टालने के बाद भारत के ड्रेसिंग रूम में जश्न का माहौल बन गया था। टीम के इस सेलिब्रेशन पर ऑस्ट्रेलियाई टीम और मीडिया ने थोड़ी हैरान जताई। इस पर कप्तान रोहित ने कहा कि यह हमारे लिए एक छोटी जीत थी, जो सीरीज के नतीजे को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इस तरह का जश्न मनाने में कोई बुराई नहीं थी। चौथे दिन भारत ने 213 पर अपना नौवां विकेट गंवा दिया। लेकिन इसके बाद जसप्रीत बुमराह और आकाश दीप ने मंगलवार को दिन का खेल खत्म होने से पहले आखिरी विकेट के लिए 39 रनों की साझेदारी करके फॉलोऑन टाल दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ