हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: बाबर को आउट करते ही हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास, भारतीय गेंदबाजों में निकले सबसे आगे

IND vs PAK: चैंपियंस ट्रॉफी में पाकिस्तान के खिलाफ मैच में हार्दिक पांड्या ने गेंद से कमाल का प्रदर्शन किया। इसी के साथ उन्होंने इस मैच में कई रिकॉर्ड भी अपने नाम किए हैं। आइए आपको भी बताते हैं इसके बारे में।

विज्ञापन
Hardik Pandya

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में एक बार फिर से ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का जलवा देखने को मिला। पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज बाबर आजम को पांड्या ने आउट करते ही एक नया मुकाम हासिल कर लिया। पाकिस्तान के खिलाफ हार्दिक पांड्या का प्रदर्शन हमेशा ही शानदार रहता है और जब बात आईसीसी टूर्नामेंट की हो तो वो सबसे आगे नजर आते हैं। इस मैच में भी वो दूसरे ओवर में बाबर का शिकार करते हुए सभी भारतीय गेंदबाजों से आगे निकल गए। आइए आपको भी बताते हैं उनके इस रिकॉर्ड के बारे में।

पांड्या ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

हार्दिक पांड्या आईसीसी के लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बन गए हैं। उनके नाम पाकिस्तान के खिलाफ 14 विकेट हो गए हैं। इससे पहले ये रिकॉर्ड तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के नाम दर्ज था। आईसीसी के लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में शमी न्यूजीलैंड के खिलाफ 11 विकेट हासिल कर चुके हैं।

आईसीसी लिमिटेड ओवर टूर्नामेंट में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाजों की लिस्ट

रैंक गेंदबाज का नाम विकेट विरोधी टीम
1 हार्दिक पांड्या 14 पाकिस्तान
2 मोहम्मद शमी 12 न्यूजीलैंड
3 रवींद्र जडेजा 11 वेस्टइंडीज
4 जसप्रीत बुमराह 10 अफगानिस्तान
5 जसप्रीत बुमराह 10 बांग्लादेश
6 हरभजन सिंह 10 इंग्लैंड
7 रवींद्र जडेजा 10 दक्षिण अफ्रीका
8 आशीष नेहरा 10 पाकिस्तान

हार्दिक ने पूरे किए 200 विकेट

 

हार्दिक पांड्या ने इस मैच में दूसरा विकेट हासिल करते ही इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट भी पूरे कर लिए हैं। उन्होंने भारत  के लिए 11 टेस्ट मैचों में 17 विकेट लिए हैं। टी20 इंटरनेशनल में उन्होंने 114 मैचों में 94 विकेट हासिल किए हैं। वनडे क्रिकेट में उन्होंने 90 मैच खेलकर 89 विकेट झटके हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़िए- IND vs PAK: फ्लॉप होने के बाद भी बाबर आजम के नाम हुआ ये रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले तीसरे पाकिस्तानी बल्लेबाज बने

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola