'बड़ा खिलाड़ी वही होता है...', ऑस्ट्रेलिया में 'बेड़ा गर्क' करने वाले रोहित-विराट के समर्थन में उतरे हरभजन

Harbhajan Singh: रोहित शर्मा और विराट कोहली की ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद खूब आलोचना हुई थी। हालांकि हरभजन सिंह ने दोनों खिलाड़ियों का समर्थन किया है।

Team India (12)
विज्ञापन

Harbhajan Singh: ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम को 1-3 से बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी गंवानी पड़ी। कोई भी भारतीय बल्लेबाज लगातार सीरीज में रन नहीं बना सका। रोहित शर्मा और विराट कोहली भी खासा प्रभावित नहीं कर सके। हालांकि इसके बाद भी हरभजन सिंह को लगता है कि रोहित और विराट चैंपियंस ट्रॉफी में वापसी करेंगे। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों का समर्थन किया है।

रोहित-विराट बड़े कद के खिलाड़ी- हरभजन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रोहित और विराट का फ्लॉप शॉ देखने को मिला था। चारों ओर दोनों खिलाड़ी की आलोचनाएं हुई थीं। बावजूद इसके हरभजन सिंह ने रोहित और विराट की जमकर तारीफ की। उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा कि बड़ा खिलाड़ी वही होता है, जो वापसी करना जानता है। विराट और रोहित बड़े कद के खिलाड़ी हैं और वे चैंपियंस ट्रॉफी में अच्छा करेंगे। हमने पहले भी देखा है कि दोनों ने बड़े टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। वनडे विश्व कप 2023 और टी-20 विश्व कप 2024 इसके उदाहरण भी हैं। रोहित, विराट, शमी, बुमराह मैच विनर खिलाड़ी हैं। ये वापसी करना बाखूबी जानते हैं। हरभजन को पूरा भरोसा है कि ये खिलाड़ी भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जिताएंगे।

विज्ञापन

भारत-पाक मुकाबले पर की भविष्यवाणी

भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी के अपने सभी मैच दुबई में खेलेगी। भारत का पहला मुकाबला 20 फरवरी को बांग्लादेश के खिलाफ होगा। इसके बाद टीम इंडिया 23 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी। हरभजन को लगता है कि भारत आराम से पाकिस्तान को पटखनी देगा। उन्होंने कहा कि ये मैच लंबे समय बाद हो रहा है। भारत-पाक मैच में हमेशा उत्साह होता है। दुबई में बड़ी संख्या में भारतीय और पाकिस्तान रहते हैं। भारत निश्चित रूप से पाकिस्तान के खिलाफ जीतेगा।

ऐसा रहा है हालिया प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 3 मैचों की 5 पारियों में 31 रन बनाए थे। उनका बल्ला किसी भी मैच में नहीं चला। वहीं विराट कोहली ने 5 मैचों की 9 पारियों में 23.75 की औसत के साथ 190 रन बनाए थे। दोनों स्टार खिलाड़ियों का फ्लॉप होना टीम इंडिया की हार की असली वजह भी बना।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ