हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: कौन गेंदबाज बनेगा वैभव सूर्यवंशी के लिए इंग्लैंड में सबसे बड़ा खतरा? पूर्व दिग्गज ने दिया जवाब

वैभव सूर्यवंशी इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में कैसी बल्लेबाजी करते हैं. इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं. हालांकि इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने उन्हें एक गेंदबाज से बचकर रहने की चेतावनी दी है.

विज्ञापन
AI Created Image

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जाने वाली है. सीरीज का पहला मुकाबला 1 जुलाई से होने वाला है. इंग्लैंड ने अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान भी कर दिया है. भारतीय टीम में वैभव को भी इंग्लैंड के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज में जगह मिली है. इंग्लैंड दौरा उनके लिए अग्निपरीक्षा माना जा रहा है. वैभव को इंग्लैंड दौरे पर डेब्यू करने का मौका भी मिल सकता है. ऐसे में इंग्लैंड की सरजमीं पर वैभव को किस गेंदबाज से खतरा होने वाला है. इसका जवाब इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ने दिया है.

वैभव सूर्यवंशी को किससे खतरा?

इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज फिरकी गेंदबाज ग्रीन स्वान ने वैभव सूर्यवंशी को चेतावनी दी है. उनका मानना है कि जोफ्रा आर्चर से वैभव सूर्यवंशी को सबसे अधिक खतरा रहेगा. उन्होंने कहा “वैभव सूर्यवंशी जैसे खिलाड़ी के लिए तैयारी करना कठिन काम है. वह अभी इंटरनेशनल क्रिकेट में नए हैं, लेकिन वह पहले ही दो आईपीएल सीजन खेलकर आ रहे हैं. इसका मतलब है कि उनके खेल के वीडियो फुटेज मौजूद हैं. इंग्लैंड के कुछ गेंदबाजों ने शायद आईपीएल में उन्हें गेंदबाजी की थी. लेकिन सच्चाई यह है कि अब तक किसी को भी उनके खिलाफ कोई खास सफलता नहीं मिली है. जोफ्रा आर्चर वैभव के लिए खतरा हो सकते हैं. उन्होंने आईपीएल के दौरान डगआउट से सूर्यवंशी को देखा है, नेट में उन्हें गेंदबाजी की है.

उन्होंने आगे कहा “हो सकता है कि आर्चर ने वैभव की कमजोरी पहचान ली हो और उसके पास अपनी योजना को अंजाम देने के लिए तेज रफ्तार भरी गेंदबाजी भी है. लेकिन अब तक, सूर्यवंशी को जिसने भी गेंदबाजी की हो, चाहे वह गेंदबाज कितना भी उच्च कोटि का क्यों न हो, सूर्यवंशी के पास हमेशा उसका जवाब रहा है.”

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: श्रेयस अय्यर ने तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू पर दिया बड़ा बयान

वैभव सूर्यवंशी आईपीएल 2026 में मचाकर आ रहे हैं धमाल

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने लगभग सभी गेंदबाजों के सामने आक्रामक बल्लेबाजी की. उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाकर ऑरेंज कैप पर कब्जा भी जमाया. उन्होंने 16 मैचों की 16 पारियों में 48.50 की औसत के साथ 776 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक के अलावा 5 अर्धशतक अपने नाम भी किए थे. हालांकि इंग्लैंड की सरजमीं पर वह कैसी बल्लेबाजी करेंगे ये देखने वाली बात होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: AUS W vs WI W: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, 8 विकेट से जीता मुकाबला

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola