AUS W vs WI W: ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर कटाया फाइनल का टिकट, 8 विकेट से जीता मुकाबला

AUS W vs WI W: महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर फाइनल का टिकट कटाया. सेमीफाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया ने दमदार प्रदर्शन करते हुए वेस्टइंडीज को चारों खाने चित कर दिया.

AUS W vs WI W: Image Credit by X

AUS W vs WI W: Image Credit by X

विज्ञापन

AUS W vs WI W: 30 जून को लंदन के ओवल मैदान पर महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच पहला सेमीफाइनल मैच खेला गया. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले गेंदबाजी में अपना दम खम दिखाया और बाद में बल्लेबाजी से विरोधी टीम की कमर तोड़ दी. ऑस्ट्रेलिया ने 42 गेंदें शेष रहते हुए 8 विकेट से धमाकेदार जीत दर्ज की. वेस्टइंडीज की ओर से कोई भी खिलाड़ी, बल्लेबाजी और गेंदबाजी में कमाल नहीं कर पाया. ऐसे में वेस्टइंडीज का सफर महिला टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से खत्म हो गया.

वेस्टइंडीज ने बनाए थे 125 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 125 रन बनाए थे. कप्तान हेली मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा रन बनाए. उन्होंने 28 गेंदों में 30 रनों की धीमी पारी खेली. इसके अलावा डिएंड्रा डॉटिन ने 16 गेंदों में 26 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज शेमेन कैम्पबेल के बल्ले से 25 गेंदों में 22 रन निकले. कियाना जोसेफ ने 22 गेंदों में 16 रनों का योगदान दिया.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से सोफी मोलिनक्स ने 4 ओवर में 30 रन खर्च कर 2 विकेट लिए, जबकि एशले गार्डनर ने 4 ओवर में 13 रन खर्च कर 2 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया. वहीं, जॉर्जिया वेयरहैम ने 3 ओवर में 17 रन खर्च कर 2 विकेट झटके.

ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की धमाकेदार जीत

126 रनों के छोटे लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली थी. सलामी बल्लेबाज जॉर्जिया वॉल 11 गेंदों में 16 रन बनाकर आउट हो गईं. इसके बाद मोर्चा बेथ मूनी ने संभाला. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. बेथ मूनी ने अंत तक नाबाद रहते हुए 36 गेंदों में धुआंधार 61 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 8 चौके अपने नाम किए. इसके अलावा फीबी लिचफील्ड ने 5 गेंदों में 4 रन बनाए और आउट हो गईं. इसके अलावा ऐश गार्डनर ने नाबाद 20 गेंदों में 35 रनों की शानदार पारी खेली. उन्होंने 4 चौके के अलावा 1 छक्का अपने नाम किया. ऑस्ट्रेलिया ने इस तरह 13 ओवर में ही 127/2 रन बनाकर मुकाबला 8 विकेट से अपने नाम कर लिया.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ